टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ी, अभिषेक शर्मा इस नंबर पर
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ी, अभिषेक शर्मा इस नंबर पर
भारतीय टीम के ओपनिंग खिलाड़ी अभिषेक शर्मा जो पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में खेल रहे हैं, लेकिन वह तीन मैचों में बल्लेबाजी करने उतरे लेकिन एक में भी खाता खोलने में कामयाब नहीं हो सके।
Published : Feb 18, 2026 11:28 pm IST, Updated : Feb 18, 2026 11:28 pm IST
1/6Image Source : AP
भारतीय टीम अभी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेल रही है, जिसमें टीम इंडिया का विजयी अभियान जारी देखने को तो मिल रहा है, लेकिन अभिषेक शर्मा जिनसे सभी को उम्मीद थी, वह तीन मुकाबलों में खेलते हुए अपना खाता भी खोलने में कामयाब नहीं हो सके। ऐसे में अब सुपर-8 मैचों से पहले उनके फॉर्म को लेकर एक चिंता भी बढ़ गई है। अभिषेक शर्मा इसके अलावा भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी काफी तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
2/6Image Source : AFP
टीम इंडिया की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने के मामले में अभी ये रिकॉर्ड पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम पर है, जिन्होंने 159 मैचों की 151 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 32.05 के औसत से जहां 4231 रन बनाए तो वहीं वह 12 पारियों में बिना खाता खोले भी पवेलियन लौटे हैं।
3/6Image Source : AFP
विराट कोहली जिनकी गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में की जाती है, वह टी20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। विराट कोहली ने 125 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए 117 पारियों में बल्लेबाजी की और 48.69 के औसत से कुल 4188 रन बनाए। इस दौरान विराट कोहली 7 पारियों में बिना खाता खोले ही आउट हुए हैं।
4/6Image Source : AFP
संजू सैमसन जो इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की स्क्वाड का हिस्सा हैं, इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। संजू ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में 58 मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें 50 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। संजू सैमसन ने इस दौरान 23.91 के औसत से जहां 1100 रन बनाए हैं तो वहीं वह 7 पारियों में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे हैं।
5/6Image Source : AP
अभिषेक शर्मा अब इस लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं, जिसको लेकर उन्होंने पहले कभी नहीं सोचा होगा। अभिषेक शर्मा ने अब तक 41 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और 40 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें वह 34.13 के औसत से 1297 रन बनाए हैं और इस दौरान वह 6 पारियों में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।
6/6Image Source : AP
टीम इंडिया के मौजूदा टी20 इंटरनेशनल कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा के साथ संयुक्त रूप से 5वें नंबर पर है। सूर्यकुमार यादव ने अब तक 108 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 102 पारियों में बल्लेबाजी की है और इस दौरान वह 37.55 के औसत से 3192 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। सूर्या इस दौरान 6 बार डक पर भी पवेलियन लौटे हैं।