1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. MPSC ने 3 अक्टूबर से होने वाली तीन मुख्य परीक्षाएं कीं स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तारीख

MPSC ने 3 अक्टूबर से होने वाली तीन मुख्य परीक्षाएं कीं स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तारीख

 Reported By: Sameer Bhise,  Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Sep 29, 2026 09:31 am IST,  Updated : Sep 29, 2026 09:52 am IST

यह फैसला राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 की उत्तरपुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और विद्यार्थियों की मांगों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। महाराष्ट्र स्थापत्य अभियांत्रिकी मुख्य परीक्षा-2026 और महाराष्ट्र समूह-ब (अराजपत्रित) मुख्य परीक्षा-2026 भी स्थगित की गई हैं।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PIXABAY

महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (MPSC) ने 3 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाली तीन प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026, महाराष्ट्र स्थापत्य अभियांत्रिकी मुख्य परीक्षा-2026 और महाराष्ट्र समूह-ब (अराजपत्रित) मुख्य परीक्षा-2026 को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। इन परीक्षाओं की संशोधित तारीखों की घोषणा अलग से की जाएगी।

उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराने का निर्णय 

आयोग के मुताबिक, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर कई विद्यार्थियों और विद्यार्थी संगठनों ने आपत्तियां दर्ज कराई थीं। इन आपत्तियों पर विचार करने के बाद आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 की उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराने का निर्णय लिया है।

विद्यार्थियों और अभिभावकों ने की थी परीक्षा टालने की मांग

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया के बीच कई विद्यार्थियों, अभिभावकों, विद्यार्थी संगठनों और कुछ जनप्रतिनिधियों ने आयोग से 3 अक्टूबर 2026 से प्रस्तावित राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 को स्थगित करने का अनुरोध किया था। आयोग ने इन सभी पहलुओं पर समग्र रूप से विचार करने के बाद परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया।

परीक्षा प्रणाली की समीक्षा के लिए बनी है उच्चस्तरीय समिति

आयोग ने बताया कि राज्य में प्रचलित विभिन्न परीक्षा पद्धतियों की समीक्षा के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एक उच्चस्तरीय समिति गठित की है। समिति ने राज्यभर के परीक्षार्थियों और संबंधित पक्षों के साथ विस्तृत चर्चा की है। इसके अलावा विभिन्न बेहतर परीक्षा पद्धतियों का भी अध्ययन किया गया है। आयोग के अनुसार, आदर्श परीक्षा पद्धति को लेकर समिति की सिफारिशें जल्द आने की उम्मीद है। तीनों स्थगित परीक्षाओं की नई तारीखों की जानकारी आयोग की ओर से अलग से जारी की जाएगी।

परीक्षा प्रणालियों और बेहतर प्रक्रियाओं का अध्ययन

महाराष्ट्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा के लिए राज्य सरकार ने एक उच्चस्तरीय समिति गठित की है। समिति ने परीक्षार्थियों और अन्य संबंधित पक्षों से चर्चा करने के साथ विभिन्न परीक्षा प्रणालियों और बेहतर प्रक्रियाओं का अध्ययन किया है।

समिति की ओर से आदर्श परीक्षा पद्धति को लेकर सिफारिशें जल्द दिए जाने की उम्मीद है। ऐसे में MPSC की ओर से स्थगित की गई तीनों परीक्षाओं की संशोधित तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी। फिलहाल आयोग ने अभ्यर्थियों से नई तारीखों के लिए आधिकारिक सूचना का इंतजार करने को कहा है।

ये भी पढ़ें: 

"किसी को आना है तो हमारी पार्टी में शामिल हो जाओ", अजित गुट के साथ मर्जर पर शरद पवार का बड़ा बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।