1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. एक दिन में कितने किलोमीटर चलना चाहिए, जानिए रोज वॉक करने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं?

एक दिन में कितने किलोमीटर चलना चाहिए, जानिए रोज वॉक करने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Feb 21, 2026 06:52 pm IST,  Updated : Feb 21, 2026 06:52 pm IST

How many kilometers to walk: क्या आप जानते हैं कि एक दिन में कितने किलोमीटर वॉक करनी चाहिए? आइए हर रोज वॉक करने के कुछ जबरदस्त फायदों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

सेहत के लिए फायदेमंद वॉक करना- India TV Hindi
सेहत के लिए फायदेमंद वॉक करना Image Source : FREEPIK

फिटनेस के लिए जरूरी नहीं है कि आप जिम में जाकर वर्कआउट करें। हर रोज वॉक का नियम बनाकर भी खुद को फिट रखा जा सकता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपको एक दिन में कितने किलोमीटर चलना चाहिए जिससे आपकी सेहत पर पॉजिटिव असर पड़े? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शुरुआत में आपको कम किलोमीटर ही तय करने चाहिए और फिर उसके बाद धीरे-धीरे करके अपने टार्गेट को बढ़ाना चाहिए। 

रोज कितने किलोमीटर वॉक करें- हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक हर रोज लगभग 7 हजार से 10 हजार कदम चलने की सलाह दी जाती है। सात से दस हजार कदम का मतलब है लगभग पांच से आठ किलोमीटर की दूरी तय करना। अगर आप अपनी सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो आपको हर रोज एक घंटा निकालकर वॉक जरूर करनी चाहिए। महज एक ही महीने के अंदर आप खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस कर पाएंगे।

सेहत के लिए फायदेमंद- अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करना चाहते हैं, तो आज से ही हर रोज वॉक करना शुरू कर दीजिए। वॉक करने की आदत दिल की सेहत पर भी पॉजिटिव असर डाल सकती है। अगर आप अपनी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो भी वॉक करने के नियम को फॉलो करना शुरू कर सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज पेशेंट्स को भी हर रोज वॉक करने की सलाह दी जाती है?

नियम को फॉलो करते रहें- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर रोज वॉक करने की आदत न केवल आपकी फिजिकल हेल्थ के लिए बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। रोज वॉक करने की आदत आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकती है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए वॉक करने के नियम को हर रोज फॉलो करें यानी बीच में इस आदत को ब्रेक न होने दें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।