T20 विश्व कप में किसने जीते हैं सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड, विराट कोहली के बाद अब गेंदबाज का नाम
T20 विश्व कप में किसने जीते हैं सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड, विराट कोहली के बाद अब गेंदबाज का नाम
टी20 विश्व कप 2026 चल रहा है। हर मैच के बाद किसी ना किसी एक खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया जाता है। क्या आपको पता है कि इस अवार्ड को अब तक सबसे ज्यादा बार विराट कोहली ने जीता है। इस बीच अब इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर एडम जेम्पा का नाम आ गया है। चलिए टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में आपको बताते हैं।
Published : Feb 20, 2026 10:41 pm IST, Updated : Feb 20, 2026 10:41 pm IST
1/6Image Source : ap
टी20 विश्व कप 2026 चल रहा है। हर मैच के बाद किसी ना किसी एक खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया जाता है। क्या आपको पता है कि इस अवार्ड को अब तक सबसे ज्यादा बार विराट कोहली ने जीता है। इस बीच अब इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर एडम जेम्पा का नाम आ गया है। चलिए टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में आपको बताते हैं।
2/6Image Source : ap
टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ी विराट कोहली हैं। कोहली ने अपने करियर में विश्व कप के 35 मैच खेलकर 8 बार इस अवार्ड को अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है। इस दौरान 33 बार बल्लेबाजी करते हुए कोहली ने 1292 रन बनाए हैं। साल 2024 का टी20 विश्व कप जीतकर कोहली ने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था।
3/6Image Source : ap
अब इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के एडम जेम्पा आ गए हैं। एडम जेम्पा ने अब टी20 विश्व कप में 25 मैच खेलकर 5 बार इस अवार्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने ओमान के खिलाफ खेले गए मैच में इस अवार्ड को जीतकर कई खिलाड़ियों को पीछे कर दिया है। जेम्पा ने ओमान के खिलाफ 3.2 ओवर गेंदबाजी कर 13 रन दिए और चार ओमान के बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने का काम किया है। इसलिए उन्हें ये अवार्ड दिया गया।
4/6Image Source : getty
श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने अपने टी20 करियर के दौरान इस फॉर्मेट के 31 मुकाबले खेलकर 5 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता है। महेला ने 31 बार बल्लेबाजी करते हुए 1016 रन बनाने का काम किया है।
5/6Image Source : getty
वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने टी20 विश्व कप के 33 मैच खेलकर 5 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड अपने नाम किया है। वेस्टइंडीज के धाकड़ और विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार क्रिस गेल ने 31 बार बल्लेबाजी करते हुए 965 रन बनाए हैं। गेल ने इस टूर्नामेंट में 10 विकेट भी लिए हैं, हो सकता है ये बात आपको पता ना हो।
6/6Image Source : ap
ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन ने टी20 विश्व कप में 24 मैच खेलकर 5 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीतने में कामयाबी हासिल की है। वाटसन ने कुल 22 बार बल्लेबाजी करते हुए 537 रन बनाए हैं। उनके नाम 22 विकेट भी दर्ज हैं।