हमारे देश में 122 भाषाएं और करीब 270 मातृभाषाएं हैं। अलग अलग रीज़न की बात करें तो 145 करोड़ लोग डेढ़ हज़ार से ज़्यादा बोलियां बोलते हैं। और पूरी दुनिया में तो 7 हज़ार से ज़्यादा भाषाएं हैं। वैसे स्पेनिश में हैलो को Hola, फ्रेच में बोनज़ोर और मंदारिन में नी हाओ बोलते हैं। वो तो ठीक है लेकिन आप सोच रहे होंगे कि हम यहां भाषा का जिक्र क्यों कर रहे हैं। क्योंकि शिकागो की रश यूनिवर्सिटी की रिसर्च में दावा किया गया है कि नई नई भाषा सीखने और पढ़ने से डिमेंशिया का खतरा 40% तक कम हो जाता है। ये स्टडी तकरीबन 20 हज़ार लोगों पर 8 साल तक की गई। नतीजे चौंकाने वाले थे जिन लोगों को नई भाषा सीखने पढ़ने-लिखने की आदत थी। उनमें से सिर्फ 21% को अल्ज़ाइमर डेवलप हुआ और जिनको आदत नहीं थी उनमें 34% लोगों को ये घातक बीमारी डिटेक्ट हुई।
यानि कुछ भी नया सीखने का शौक,आदत आपकी मेमॉरी को शार्प रखती है। उसके लिए ज़रूरी नहीं कि आप नई भाषा ही सीखें आप कुछ भी नया स्किल सीख सकते हैं। बस दिमाग को ज़ंग नहीं लगने देना है, उसे हमेशा कुछ नया सिखाते रहना चाहिए। क्योंकि ये वो तरीका है जिसमें याद्दाश्त को तेज़ बनाए रखने के लिए ना दवा की ज़रूरत है और ना ही किसी सप्लीमेंट की और आपने ऐसा कर लिया तो देश के उन 80 लाख लोगों में शामिल होने से बच सकते हैं जिन्हें अल्ज़ाइमर है। और एक बात उम्र के साथ इस बीमारी का खतरा तेज़ी से बढ़ता है। तभी तो अपने देश में हर 65 साल से ऊपर के 100 में से 7 लोग अल्जाइमर की गिरफ्त में हैं। खतरा बड़ा है इसलिए आज का शो देखना बहुत ज़रूरी हो गया है क्योंकि आज स्वामी रामदेव सिर्फ डिमेंशिया-अल्ज़ाइमर से बचने के उपाय ही नहीं बताएंगे। बल्कि ब्रेन के सारे डिसऑर्डर दूर कराएंगे।
ब्रेन डिसऑर्डर की बीमारी
पार्किंसन
अल्जाइमर
डिमेंशिया
ब्रेन इंजरी
ब्रेन ट्यूमर
इन जूस से ब्रेन रहेगा हेल्दी
एलोवेरा जूस।
गिलोय जूस।
अश्वगंधा जूस।
ब्रेन मज़बूत बनाने के 5 उपाय
एक्सरसाइज।
बैलेंस डाइट।
तनाव से दूर।
म्यूजिक।
अच्छी नींद।
तंदरुस्त दिमाग के लिए आजमाएं ये चीजे
बादाम रोगन दूध में डालकर पीएं।
बादाम रोगन नाक में डालें।
बादाम-अखरोट पीसकर खाएं।
ब्रेन के पावर बूस्टर
हरी सब्जियां
पालक
मेथी
ब्रोकली
ड्राई फ्रूट्स
बादाम
अखरोट
पिस्ता
दाल
मसूर
चना
राजमा
साबुत अनाज
ओट्स
ज्वार
बाजरा
अल्जाइमर में योग कारगर
दिमाग में Blood Circulation बेहतर होता है।
नई ब्रेन कोशिकाएं बनती हैं।
60% तक खतरा घटता है।
संपादक की पसंद