1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वजन घटाने में रामबाण है शहद, यहां जान लें सेवन करने का सही तरीका

वजन घटाने में रामबाण है शहद, यहां जान लें सेवन करने का सही तरीका

 Written By: Ritu Raj
 Published : Feb 21, 2026 06:54 am IST,  Updated : Feb 21, 2026 06:54 am IST

शहद को आयुर्वेद में 'महाऔषधि' माना गया है। वजन घटाने की बात हो, तो यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करने और जमा चर्बी को बर्न करने में वाकई किसी रामबाण से कम नहीं है। लेकिन, इसका पूरा फायदा तभी मिलता है जब इसे सही तरीके और सही समय पर लिया जाए। चलिए जानते हैं वेट लॉस के लिए शहद का सेवन किस तरह करना चाहिए।

वजन घटाने में रामबाण है शहद- India TV Hindi
वजन घटाने में रामबाण है शहद Image Source : FREEPIK

शहद का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। आयुर्वेद में इसे 'महाऔषधि'माना गया है। यही वजह है कि इसे लोग अपनी रोजमर्रा की डाइट में भी लोग शामिल करते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि सर्दी-खांसी और जुकाम होने पर लोग शहद में लौंग मिलाकर अपने बच्चों को देते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फेनोलिक तत्व शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि शहद वजन घटाने में भी कारगर है। सही तरीके से शहद का सेवन कर आप अपना वजन घटा सकते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं वजन घटाने के लिए किस तरह शहद का सेवन करना चाहिए। 

1. गुनगुने पानी और नींबू के साथ 

यह शरीर को डिटॉक्स करने का सबसे क्लासिक तरीका है। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें और 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसका सेवन सुबह खाली पेट करें। इससे Basal Metabolic Rate को बूस्ट करने में मदद मिलेगी। यह पाचन तंत्र को साफ करता है और दिन भर के लिए एनर्जी देता है।

2. दालचीनी और शहद का मेल
दालचीनी शुगर लेवल को कंट्रोल करती है, जबकि शहद मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है। इसका सेवन करने के लिए एक गिलास पानी में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर उबालें। पानी हल्का ठंडा होने पर उसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं और रात को सोने से पहले या सुबह नाश्ते से आधा घंटा पहले।

3. लहसुन और शहद
यह कॉम्बिनेशन थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह वजन घटाने और कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए पावरहाउस है। इसके लिए लहसुन की एक कली को कूटकर 1 चम्मच शहद में मिलाएं और सुबह खाली पेट लें। 

शहद के सेवन में बरतें ये सावधानियां
शहद फायदेमंद है, पर गलत तरीके से लेने पर यह नुकसान भी कर सकता है।

उबलते पानी में न डालें: कभी भी उबलते हुए पानी में शहद न मिलाएं। बहुत ज्यादा गर्म पानी में शहद डालने से उसके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं और वह 'विषाक्त' हो सकता है। पानी को हमेशा गुनगुना रखें।

मात्रा का ध्यान: शहद में कैलोरी होती है। दिन भर में 1-2 चम्मच से ज्यादा सेवन न करें।

शुद्धता की जांच: कोशिश करें कि प्रोसेस्ड शुगर वाला शहद न हो, बल्कि आर्गेनिक या कच्चा शहद इस्तेमाल करें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।