India A vs Bangladesh A Final Score, Women's Asia Cup Rising Stars 2026: वूमेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के खिताबी मुकाबले में इंडिया ए और बांग्लादेश ए की टीमें आमने-सामने थी। थाईलैंड के बैंकॉक स्थित टर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में यह फाइनल खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने 46 रनों से जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम किया।
मुकबले में इंडिया-ए ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट खोकर 134 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। तेजल के शानदार अर्धशतक के दम पर टीम इंडिया ये स्कोर बनाने में कामयाब रही। तेजल ने नाबाद 51 रनों की पारी खेली। बांग्लादेश की कप्तान फाहिमा खातून ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। अब बांग्लादेश को खिताबी मुकाबला जीतने के लिए 135 रन की जरूरत थी।
टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम इस मैच में अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई। टीम के चार बल्लेबाज ही 10 या उससे ज्यादा रन बनाने में कामयाब रहे। उनके अलावा बाकी के बल्लेबाजों ने तो निराश ही किया। टीम की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज शमीमा सुल्ताना ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। उनके अलावा सरमीन सुल्ताना ने 18, सादिया अख्तर ने 10 और फाहिमा खातून ने 14 रन का योगदान दिया। अंत में पूरी टीम 19.1 ओवर में 88 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इंडिया ए की तरफ से गेंदबाजी में प्रेरणा रावत ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। उनके अलावा सोनिया मेंधिया और तनूजा कंवर ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।