Mangaladitya Yog: मंगल ग्रह 23 फरवरी 2026 को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। कुंभ राशि में सूर्य पहले से ही विराजमान हैं इसलिए सूर्य और मंगल की 23 फरवरी को कुंभ राशि में युति होगी। इन दोनों मित्र ग्रहों की युति से मंगलादित्य योग का निर्माण कुंभ में होगा। यह योग कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इन राशियों को धनलाभ मिल सकता है और साथ ही करियर के क्षेत्र में भी ये लोग उन्नति पा सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इन राशियों के बारे में।
मेष राशि
आपके पंचम भाव के स्वामी सूर्य और प्रथम, अष्टम भाव के स्वामी मंगल आपकी राशि से एकादश भाव में युति बनाएंगे। एकादश भाव लाभ का भाव भी कहा जाता है। ऐसे में मंगलादित्य योग आपके लिए बेहद शुभ फलदायक सिद्ध हो सकता है। करियर क्षेत्र में आपको बेहतरीन बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ लोगों को मनचाही जगह पर नौकरी मिलने के भी योग है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा और संचित धन में वृद्धि भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में भाई-बहनों के साथ अच्छा समय आप बिता सकते हैं।
वृषभ राशि
आपके कर्म भाव में यानि दशम भाव में मंगलादित्य योग का निर्माण होगा। इस योग के बनने से कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेंगी। आपको सहकर्मियों का साथ अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने में मिल सकता है। धन-धान्य की वृद्धि इस योग के बनने से हो सकती है। सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलने के योग हैं। पिता और बड़े भाई का आपको भरपूर सहयोग मिल सकता है। कुछ लोग मंगलादित्य योग के बनने से अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। सेहत में भी अच्छे बदलाव दिखेंगे।
तुला राशि
मंगलादित्य योग आपको ऊर्जावान बनाएगा। आप अपनी योग्यता का सही इस्तेमाल कर सकते हैं और हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। खासकर इस राशि के विद्यार्थियों को बड़ी सफलता मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में आपको सकारात्मक रिजल्ट मिलने के योग हैं। निवेश किए गए धन से आपको लाभ हो सकता है। कोर्ट-कचहरी में चल रहे अटके कार्य भी इस दौरान पूरे हो सकते हैं। उच्च अधिकारी इस राशि के जातकों के काम की तारीफ कर सकते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
Holi 2026: होली के पावन पर्व से पहले घर से बाहर कर दें ये 5 चीजें, जीवन में आएंगे अच्छे बदलाव