1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Holi 2026: होली के पावन पर्व से पहले घर से बाहर कर दें ये 5 चीजें, जीवन में आएंगे अच्छे बदलाव

Holi 2026: होली के पावन पर्व से पहले घर से बाहर कर दें ये 5 चीजें, जीवन में आएंगे अच्छे बदलाव

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Feb 21, 2026 12:37 pm IST,  Updated : Feb 21, 2026 12:37 pm IST

Holi 2026: होली के पावन त्योहार से पहले घर की साफ-सफाई के साथ ही आपको कुछ चीजों को घर से बाहर कर देना चाहिए। आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में जानकारी देंगे।

Holi 2026- India TV Hindi
होली 2026 Image Source : FREEPIK

Holi 2026: होली का पर्व साल 2026 में 4 मार्च के दिन मनाया जाएगा। हालांकि, होली की तैयारियां कुछ दिनों पहले से ही शुरू हो जाती है। हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग होली से पहले ही घर की साफ-सफाई करके व्यवस्थित करने लग जाते हैं। होली से पहले की जाने वाली सफाई में आपको घर से कुछ चीजों को बाहर निकाल देना चाहिए, वास्तु के अनुसार इन चीजों का घर में होना शुभ नहीं माना जाता। इन चीजों के घर में होने से होली की पूजा के शुभ परिणाम आपको प्राप्त नहीं होती। आइए जान लेत हैं इन चीजों के बारे में। 

होली से पहले घर से बाहर कर दें ये चीजें 

सूखे पौधे- अगर आप होली की पूजा का शुभ लाभ पाना चाहते हैं और घर में सकारात्मक बदलाव चाहते हैं तो होली से पहले आपको तुलसी, मनी प्लांट आदि के सूखे पौधे घर से बाहर कर देने चाहिए। सूखे पौधे घर में नकारात्मकता फैलाते हैं और वास्तु के अनुसार भी इनका घर में होना शुभ नहीं माना जाता। 

फटे-पुराने जूते चप्पल- होली के पावन पर्व से पहले आपको घर से फटे-पुराने जूते चप्पलों को बाहर कर देना चाहिए। अगर आप इन्हें घर में रखते हैं तो नकारात्मकता और मानसिक शांति का सामना आपको करना पड़ सकता है। 

टूटा कांच- घर में टूटा हुआ कांच, शीशा आदि रखना भी शुभ नहीं होता। धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो टूटा कांच सकारात्मक ऊर्जा को घर में आने से बाधित करता है। टूटा कांच वास्तु दोष भी उत्पन्न कर सकता है। ऐसे में होली के पावन पर्व से पहले आपको टूटा हुआ कांच भी घर से बाहर कर देना चाहिए। 

टूटी मूर्तियां- होली के दिन देवी-देवताओं की विशेष पूजा की जाती है। इसलिए होली से पहले आपको देवी-देवताओं की खंडित या टूटी हुई मूर्तियों को भी घर से बाहर कर देना चाहिए। इन मूर्तियों को आप जल में प्रवाहित कर सकते हैं, पीपल के पेड़ के पास रख कर आ सकते हैं या किसी मंदिर में रख कर आ सकते हैं। 

इलेक्ट्रॉनिक सामान- घर में अगर आप खराब पड़ी मशीनों या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक सामान को रखते हैं तो इसकी वजह से राहु का बुरा असर घर पर पड़ सकता है। इसलिए होली से पहले खराब पड़े इलेक्ट्रॉनिक यंत्रों को भी आपको बाहर कर देना चाहिए या फिर इन्हें ठीक करवा देना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Chandra Grahan 2026: भारत में कितनी देर तक दिखेगा चंद्र ग्रहण, कब से शुरू होगा सूतक? जानें

Angarak Yog: 23 फरवरी को कुंभ राशि में बनेगा अंगारक योग, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क, करियर और सेहत पर दिखेगा बुरा असर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।