1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Chandra Grahan 2026: भारत में कितनी देर तक दिखेगा चंद्र ग्रहण, कब से शुरू होगा सूतक? जानें

Chandra Grahan 2026: भारत में कितनी देर तक दिखेगा चंद्र ग्रहण, कब से शुरू होगा सूतक? जानें

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Feb 21, 2026 10:00 am IST,  Updated : Feb 21, 2026 10:00 am IST

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को लगने वाला है। यह ग्रहण भारत में कब दिखेगा और कब से इसका सूतक लगेगा इसके बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे।

Lunar Eclipse 2026- India TV Hindi
चंद्रग्रहण 2026 Image Source : FREEPIK

Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण साल का सबसे लंबे समय तक चलने वाला ग्रहण भी होगा। ग्रहण के दिन चंद्रमा सिंह राशि में संचार करेंगे और इस दिन मंगलवार होगा। यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा इसलिए ग्रहण का सूतक भी मान्य रहेगा। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि चंद्र ग्रहण भारत में कब से कब तक रहेगा और कितने समय तक यह भारत में दिखाई देगा। इसके साथ ही हम बताएंगे कि ग्रहण का सूतक भारत में कब से शुरू हो जाएगा। 

चंद्र ग्रहण का समय काल 

चंद्र ग्रहण 3 मार्च के दिन दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा। वहीं चंद्र ग्रहण का समापन शाम 6 बजकर 47 मिनट पर होगा। चंद्रग्रहण का खग्रास शाम 4 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा। खग्रास का अर्थ है जब चंद्रमा पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा। 

भारत में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण 2026?

चंद्र ग्रहण के दिन भारत में चंद्रोदय शाम 6 बजकर 22 मिनट पर होगा। वहीं चंद्र ग्रहण की समाप्ति 6 बजकर 47 मिनट पर होगी। ऐसे में चंद्र ग्रहण भारत में बहुत कम समय लगभग 25 मिनट तक दिखाई देगा। हालांकि चंद्रोदय का समय भारत के अलग स्थानों पर अलग-अलग हो सकता है। ऐसे में चंद्रग्रहण की अवधि भारत के विभिन्न राज्यों में कम या ज्यादा भी हो सकती है। हालांकि, भारत की राजधानी दिल्ली में चंद्रोदय 6 बजकर 22 मिनट पर ही होगा। 

भारत में चंद्र ग्रहण का सूतक कब से कब तक रहेगा?

चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। ऐसे में चंद्र ग्रहण का सूतक भारत में सुबह 6 बजकर 20 मिनट से शुरू हो जाता है।  चंद्र ग्रहण के सूतक काल में किसी भी तरह का शुभ कार्य आपको नहीं करना चाहिए। भगवान की मूर्तियों को स्पर्श भी इस दौरान नहीं किया जाता और नाही भोजन बनाया और खाया जाता है। बाल और नाखून काटने से भी इस दौरान बचना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें- 

Holashtak 2026: होलाष्टक में लग जाएगी शुभ कामों पर पाबंदी, जानिए 5 ऐसे अवसर जब हिंदू धर्म में टाल दिए जाते हैं शुभ-मांगलिक कार्य

Chandrama Gochar: 21 फरवरी को मेष में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, धन और करियर क्षेत्र को लेकर 3 राशियां रहें सतर्क

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।