Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. हरे सूट में इठलाई 'बेला', हाथों में फूल लिए सुरभि ज्योति ने कराया फोटोशूट, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

हरे सूट में इठलाई 'बेला', हाथों में फूल लिए सुरभि ज्योति ने कराया फोटोशूट, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

Priya Shukla Written By: Priya Shukla Published : Feb 18, 2026 08:05 am IST, Updated : Feb 18, 2026 08:05 am IST
  • टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति इन दिनों  अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। सुरभि ने पिछले दिनों ही अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उन्हें बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है।
    Image Source : Instagram/@surbhijyoti
    टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। सुरभि ने पिछले दिनों ही अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उन्हें बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है।
  • सुरभि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज साझा करने के बाद ये पहला मौका है जब सुरभि ने अपनी तस्वीरें साझा की हैं और इनमें उनका बेबी बंप भी नजर आ रहा है।
    Image Source : Instagram/@surbhijyoti
    सुरभि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज साझा करने के बाद ये पहला मौका है जब सुरभि ने अपनी तस्वीरें साझा की हैं और इनमें उनका बेबी बंप भी नजर आ रहा है।
  • अपने इस पोस्ट के बाद अब सुरभि ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह हरे रंग का अनारकली सूट पहने, हाथों में फूल लिए इठलाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने जैसे ही ये तस्वीरें शेयर कीं, फैंस की नजरें उनके बेबी बंप पर जा रुकीं।
    Image Source : Instagram/@surbhijyoti
    अपने इस पोस्ट के बाद अब सुरभि ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह हरे रंग का अनारकली सूट पहने, हाथों में फूल लिए इठलाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने जैसे ही ये तस्वीरें शेयर कीं, फैंस की नजरें उनके बेबी बंप पर जा रुकीं।
  • सुरभि ज्योति ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें उनका बेबी बंप भी नजर आ रहा है और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ देखा जा सकता है। एक्ट्रेस इन तस्वीरों में बला की खूबसूरत लग रही हैं। ऐसे में कई यूजर्स उनकी इन तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते दिखे। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए एक्ट्रेस को बधाई दी तो वहीं कई ने नजर उतारी।
    Image Source : Instagram/@surbhijyoti
    सुरभि ज्योति ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें उनका बेबी बंप भी नजर आ रहा है और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ देखा जा सकता है। एक्ट्रेस इन तस्वीरों में बला की खूबसूरत लग रही हैं। ऐसे में कई यूजर्स उनकी इन तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते दिखे। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए एक्ट्रेस को बधाई दी तो वहीं कई ने नजर उतारी।
  • फोटोज में सुरभि कहीं नजरें झुकाए पोज देती नजर आईं तो कहीं बीच सड़क झूमती दिखीं। उनके लुक की बात करें तो अपने इस अनारकली सूट के साथ उन्होंने रंग-बिरंगा नेकलेस, झुमके और हेंड जूलरी पहनी थी, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।
    Image Source : Instagram/@surbhijyoti
    फोटोज में सुरभि कहीं नजरें झुकाए पोज देती नजर आईं तो कहीं बीच सड़क झूमती दिखीं। उनके लुक की बात करें तो अपने इस अनारकली सूट के साथ उन्होंने रंग-बिरंगा नेकलेस, झुमके और हेंड जूलरी पहनी थी, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।
  • बता दें, सुरभि ज्योति ने 11 फरवरी को इंस्टाग्राम के जरिए अपनी पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके और उनके पति के पैरों के साथ बच्चों के जूते रखे थे। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि जून में वह अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी।
    Image Source : Instagram/@surbhijyoti
    बता दें, सुरभि ज्योति ने 11 फरवरी को इंस्टाग्राम के जरिए अपनी पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके और उनके पति के पैरों के साथ बच्चों के जूते रखे थे। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि जून में वह अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी।