Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मिचेल मार्श ने तूफानी पारी खेलकर रोहित-ईशान को छोड़ा पीछे, लिस्ट में नीदरलैंड्स का बल्लेबाज टॉप पर

मिचेल मार्श ने तूफानी पारी खेलकर रोहित-ईशान को छोड़ा पीछे, लिस्ट में नीदरलैंड्स का बल्लेबाज टॉप पर

Written By: Hitesh Jha Published : Feb 21, 2026 08:37 am IST, Updated : Feb 21, 2026 08:40 am IST

ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में ओमान के खिलाफ मिचेल मार्श ने शानदार बल्लेबाजी की। इस मैच में उन्होंने 33 गेंदों में नाबाद 64 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए।

Mitchell Marsh- India TV Hindi
Image Source : AP मिचेल मार्श

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 20 फरवरी को श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में ओमान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल मार्श ने शानदार पारी खेली। उन्होंने इस मुकाबले में नाबाद 64 रन बनाए, इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 193.94 का रहा। इस दौरान मिचेल मार्श ने एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में रोहित शर्मा, ईशान किशन और केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ स्टीफन मेयबर्ग का नाम है।

रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे मिचेल मार्श

ओमान के खिलाफ मैच में मिचेल मार्श ने इन 64 में से 53 रन पहले 6 ओवर में बनाए थे। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी बल्लेबाज द्वारा पारवप्ले में यह बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इस मामले में अब मिचेल मार्श ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2024 टी20 वर्ल्ड कप में पहले 6 ओवर में 51 रन बनाए थे। अब रोहित लिस्ट में तीसरे, वहीं मार्श दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

ईशान किशन ने पावरप्ले में लगाया था अर्धशतक

रोहित शर्मा के बाद इस लिस्ट में केएल राहुल और ईशान किशन का नाम भी मौजूद है। ईशान किशन ने नामबिया के खिलाफ इसी वर्ल्ड कप में पावरप्ले में अर्धशतक ठोका था। टी20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले में बतौर खिलाड़ी सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड नीदरलैंड्स के स्टीफन मायबर्ग के नाम है, 2014 में इस खिलाड़ी ने आयरलैंड के खिलाफ पहले 6 ओवर में 57 रन बनाए थे। 12 सालों से उनका यह रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है। अब इस वर्ल्ड कप में आने वाले मैचों में उनका ये रिकॉर्ड टूट पाता है या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा।

T20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले में किसी खिलाड़ी का सबसे बड़ा स्कोर

  • 57 - स्टीफन मायबर्ग (v आयरलैंड, 2014)
  • 53 - मिचेल मार्श बनाम ओमान (v ओमान, 2026)*
  • 51 - रोहित शर्मा (v ऑस्ट्रेलिया, 2024)
  • 50 - केएल राहुल (v स्कॉटलैंड, 2021)
  • 50 - ईशान किशन (v न्यूजीलैंड, 2026)
  • 49 - क्विंटन डी कॉक (v इंग्लैंड, 2024)

ऑस्ट्रेलिया ने 9.4 ओवर में हासिल किया टारगेट

ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच खेले गए मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी ओमान की टीम 104 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। एडम जंपा की शानदार गेंदबाजी के आगे ओमान के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और महज 16.2 ओवर में पवेलियन लौट गए। जंपा ने इस मैच में 4 विकेट चटकाए। 105 रनों के टारगेट का पीछा ऑस्ट्रेलिया ने 9.4 ओवर में चेज कर लिया और जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप कैंपेन का अंत शानदार अंदाज में किया।

यह भी पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तान की टीम करेगी बांग्लादेश का दौरा, खेली जाएगी वनडे सीरीज

IND vs SA: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला, कब और कहां होगा ये मैच

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement