1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान क्रिकेट में फिर उठापटक, सलामी बल्लेबाज बाहर, टी20 के कप्तान को मिली एंट्री

पाकिस्तान क्रिकेट में फिर उठापटक, सलामी बल्लेबाज बाहर, टी20 के कप्तान को मिली एंट्री

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Oct 26, 2026 01:25 pm IST,  Updated : Oct 26, 2026 01:25 pm IST

ट्राई सीरीज के बीच में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम में बदलाव किया गया है। सैम अयूब टीम से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह साहिबजादा फरहान की एंट्री हुई है। पाकिस्तानी टीम पहले ही इसके फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है।

saim ayub- India TV Hindi
सैम अयूब Image Source : AP

इस वक्त पाकिस्तान में ट्राई सीरीज खेली जा रही है। पाकिस्तान अलावा इसमें श्रीलंका और इंग्लैंड की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। अभी तक पाकिस्तानी टीम ने इसमें अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन सलामी बल्लेबाज सैम अयूब का बल्ला पूरी तरह से खामोश है। इसी बीच सैम अयूब टीम से बाहर हो गए हैं। कहा जा रहा है कि सैम ने खुद ही टीम से हटने का फैसला किया है। पीसीबी ने उनकी जगह टी20 टीम के कप्तान साहिबजादा फरहान को टीम में जगह दी है। 

तीन मैचों में एक भी बार दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए सैम अयूब

सैम अयूब ट्राई सीरीज के दौरान पाकिस्तान के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हालांकि उनके बल्ले से रन नहीं आ रहे हैं। ट्राई सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए सैम अयूब केवल सात ही रन बना सके। इसके बाद दूसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ उनके बल्ले से आठ रन आए और तीसरे मैच में वे केवल छह ही रन बना सके। यही वजह रही कि पाकिस्तान का पहला विकेट जल्दी गिरता रहा। हालांकि बाद के बल्लेबाजों ने आकर  अच्छा प्रदर्शन किया और टीम को ठीक स्थि​ति में पहुंचा दिया। तीन मैचों में से एक भी बार सैम अयूब दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। उन्हें गेंदबाजी भी दी गई, लेकिन वहां भी वे विकेट निकालने में कामयाब नहीं हुए। 

साहिबजादा फरहान की पाकिस्तान की वनडे टीम में हुई एंट्री

इस बीच पीसीबी की ओर से बताया गया है कि सैम अयूब को बाकी टूर्नामेंट से रिलीज कर दिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि सैम अपने बैटिंग पर काम करने और फिर से आत्मविश्ववास हासिल करने के लिए डोमेस्टि​क क्रिकेट खेलना चाहते हैं। उनके फैसले का सम्मान करते हुए उन्हें जाने दिया गया है। इसके साथ ही उनकी जगह साहिबजादा फरहान को टीम में लाया गया है, जो आगे के मैचों में पारी का आगाज करते हुए नजर आ सकते हैं। कुछ ही दिन पहले फरहान को टी20 टीम का नया कप्तान भी बनाया गया था। 

पाकिस्तानी टीम फाइनल में पहुंची, 27 अक्टूबर को श्रीलंका से होगा मुकाबला

पाकिस्तान ने ट्राई सीरीज में अब तक खेले गए तीन के तीन मैच जीते हैं और उसके पास छह अंक हैं। टीम पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। श्रीलंका के पास दो मैचों में दो और इंग्लैंड के पास तीन मैचों के बाद भी शून्य अंक हैं। अब पाकिस्तान का अगला मुकाबला 27 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ खेला जाएगा। इसके बाद 29 अक्टूबर को श्रीलंका और इंग्लैंड की टीमें आमने सामने होंगी। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 31 अक्टूबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। 

यह भी पढ़ें 

कप्तान के दोस्त का होगा पत्ता साफ? देवदत्त पडिक्कल ने 199 रन बनाकर ठोक दिया दावा

कब खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला, अब वेन्यू भी बदल जाएगा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।