PAKISTAN CRICKET
-
सलमान अली आगा की कप्तानी से छुट्टी, साहिबजादा फरहान बने नए T20 कप्तान, बाबर-शाहीन भी ड्रॉप
PCB ने बड़ा कदम उठाते हुए सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। उन्होंने सलमान अली आगा की जगह ली है। आगा को श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से भी बाहर कर दिया गया है।
क्रिकेट | Oct 05, 2026 08:45 pm IST -
पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, मां के नक्शेकदम पर चलने का किया फैसला
पाकिस्तान की ऑलराउंडर कायनात इम्तियाज ने 13 साल के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर को अलविदा कहकर मैच रेफरी बनने का फैसला किया है।
क्रिकेट | Oct 05, 2026 06:46 am IST -
Advertisement
-
पाकिस्तान सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया स्क्वॉड का ऐलान, टीम में हुए 6 बदलाव
श्रीलंका की क्रिकेट टीम 9 अक्टूबर से पाकिस्तान का दौरा करने जा रही है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की T20 सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है।
क्रिकेट | Oct 04, 2026 03:12 pm IST -
इंग्लैंड के लिए आई बुरी खबर, पाकिस्तान में होने वाली ODI ट्राई-सीरीज से बाहर हुए 2 स्टार प्लेयर
इंग्लैंड ने पाकिस्तान दौरे के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान में ODI ट्राई सीरीज खेलती नजर आएगी, जिसके लिए 16 खिलाड़ियों को चुना गया है।
क्रिकेट | Oct 01, 2026 04:50 pm IST -
Advertisement
-
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त नुकसान, ऑस्ट्रेलिया ने दिया करारा झटका
आईसीसी वनडे रैंकिंग में पाकिस्तानी टीम और नीचे चली गई है। ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को आखिरी वनडे में हराकर एक स्थान की छलांग मारने में कामयाबी हासिल की है।
क्रिकेट | Oct 01, 2026 04:42 pm IST -
पाकिस्तान में होने वाली ODI ट्राई सीरीज पर संकट, जिम्बाब्वे की टीम नहीं लेगी हिस्सा?
अगले साल की शुरुआत में पाकिस्तान में होने वाली ट्राई ODI सीरीज रद्द होने की संभावना है, क्योंकि जिम्बाब्वे के इसमें हिस्सा लेने की उम्मीद नहीं है।
क्रिकेट | Sep 30, 2026 05:00 pm IST -
Advertisement
-
मोहम्मद रिजवान ने NCCIA से मांगा अपना फोन, कहा- जांच किस मामले में हो रही है बताएं
मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान की नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी को लेटर लिखकर अपना मोबाइल फोन वापस करने की मांग की है। उनका फोन 31 अगस्त को इंग्लैंड में लिया गया था और उन्हें 3 घंटे में लौटाने की बात कही गई थी, लेकिन करीब 4 हफ्ते बाद भी फोन एजेंसी के पास है।
क्रिकेट | Sep 29, 2026 03:46 pm IST -
भारतीय टीम की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे पाकिस्तानी हेड कोच, माना पाकिस्तान के लिए उस स्तर तक पहुंचना बड़ी चुनौती
पाकिस्तानी टीम के हेड कोच माइक हेसन का भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने यह माना है कि लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में टीम इंडिया के स्तर तक पहुंचना पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए काफी बड़ी चुनौती है।
क्रिकेट | Sep 24, 2026 11:00 am IST -
Advertisement
-
एशियन गेम्स में पाकिस्तान ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, बांग्लादेश को 31 रनों से हराया
एशियन गेम्स में वुमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का ब्रॉन्ज मेडल मैच पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर पहला मेडल अपने नाम किया।
क्रिकेट | Sep 22, 2026 08:55 am IST -
एशियन गेम्स से बाहर हुआ पाकिस्तान का तेज गेंदबाज, 34 T20I खेलने वाले खिलाड़ी को मिला मौका
एशियन गेम्स 2026 से पहले पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा चोट की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं। PCB ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया है।
क्रिकेट | Sep 21, 2026 07:27 am IST -
Advertisement
-
तू यहां छोले बेचने आया है? वसीम अकरम ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को जमकर लताड़ा
इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन और टेस्ट कप्तानी को लेकर पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने बाबर आजम पर तीखा हमला बोला है।
क्रिकेट | Sep 20, 2026 07:58 pm IST -
मोहम्मद रिजवान को लगा करारा झटका, पीसीबी से ले लिया पंगा, अब करियर पर संकट के बादल
पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। लाहौर हाईकोर्ट से भी उन्हें राहत नहीं मिली। पीसीबी उनके फोन की जांच कर रहा है, जो काफी गंभीर मामला नजर आता है।
अन्य खेल | Sep 17, 2026 05:23 pm IST -
Advertisement
-
पाकिस्तान क्रिकेट टीम हारते- हारते बची, आखिरी ओवर में थाईलैंड को हराकर एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची
एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट मैच शुरू हो चुके हैं। पाकिस्तान ने आखिरी ओवर में थाईलैंड को हराकर सेमीफाइनल में अपनी सीट पक्की कर ली है। इससे पहले बांग्लादेश की टीम बिना खेले ही आखिरी चार में पहुंच गई है।
क्रिकेट | Sep 17, 2026 03:17 pm IST -
बाबर आजम को लेकर आई बड़ी खबर, 7 साल बाद घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलते आएंगे नजर
खराब फॉर्म से जूझ रहे बाबर आजम ने करीब सात साल बाद घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वापसी का फैसला किया है। बाबर आजम को OGDCL ने बतौर गेस्ट खिलाड़ी अपनी टीम में शामिल किया।
क्रिकेट | Sep 15, 2026 10:14 am IST -
Advertisement
-
ODI ट्राई सीरीज से पहले इंग्लैंड ने उठाया बड़ा कदम, पाकिस्तान पहुंचा ECB का डेलीगेशन
इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरे से पहले ECB की एक टीम ने लाहौर पहुंचकर सुरक्षा और स्टेडियम समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की।
क्रिकेट | Sep 15, 2026 08:46 am IST -
पाकिस्तान क्रिकेट में नहीं खत्म हो रहा ड्रामा, आकिब जावेद और वहाब रियाज की हो सकती है छुट्टी
पाकिस्तान क्रिकेट में लगातार खराब प्रदर्शन के बाद PCB बड़े बदलाव की तैयारी में है। PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी सिलेक्शन कमेटी में फेरबदल कर सकते हैं।
क्रिकेट | Sep 15, 2026 06:56 am IST -
Advertisement
-
आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को सुनाई सजा, WTC पॉइंट्स टेबल में भयंकर नुकसान
पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज बुरी तरह से हार चुकी है। अब आईसीसी ने उस पर स्लो ओवर रेट की पेनाल्टी भी डाल दी है। साथ ही सभी प्लेयर्स की 50 प्रतिशत मैच फीस काट ली गई है।
क्रिकेट | Sep 14, 2026 01:29 pm IST -
टेस्ट टीम से बाहर किए जाने के बाद पाकिस्तान के सलमान अली आगा का करारा जवाब, ठोक दिया तिहरा शतक
पाकिस्तान के सलमान आगा ने टेस्ट टीम से बाहर किए जाने के बाद घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी की है। प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी में किंग्समेन अकादमी के लिए खेलते हुए उन्होंने 336 गेंदों पर नाबाद तिहरा शतक ठोका।
क्रिकेट | Sep 14, 2026 10:20 am IST -
माइक हेसन बनेंगे पाकिस्तान टेस्ट टीम के हेड कोच? इंग्लैंड से क्लीन स्वीप होने के बाद दिया बड़ा बयान
टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान का हालिया प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। इंग्लैंड सीरीज में भी पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। दूसरा टेस्ट हारने के बाद PCB ने 7 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया था।
क्रिकेट | Sep 13, 2026 04:28 pm IST -
ICC टेस्ट रैंकिंग में हुई उठापटक, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ होने के साथ हुआ बेड़ागर्क
पाकिस्तान की टीम को इंग्लैंड के दौरे पर खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा जिसके साथ ही उनको आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।
क्रिकेट | Sep 13, 2026 04:01 pm IST
- « Prev
- Next »