Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दो दिन पहले ही हो गया प्लेइंग 11 का ऐलान, टीम में बड़े बदलाव, स्टार खिलाड़ी एशेज से बाहर

दो दिन पहले ही हो गया प्लेइंग 11 का ऐलान, टीम में बड़े बदलाव, स्टार खिलाड़ी एशेज से बाहर

Written By: Vanson Soral @VansonSoral
Published : Dec 24, 2025 11:52 am IST, Updated : Dec 24, 2025 12:19 pm IST

AUS vs ENG, 4th Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच में एक्शन में होंगे। इस मैच से 2 दिन पहले इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है।

AUS vs ENG- India TV Hindi
Image Source : AP ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड

AUS vs ENG, 4th Test Playing 11: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज जारी है। पहले 3 टेस्ट मैचों का नतीजा आ चुका है। ऑस्ट्रेलिया तीनों टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। अब ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में चौथा एशेज टेस्ट खेला जाना हैं। इस टेस्ट मैच को लेकर इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड ने एडिलेड में खेले गए तीसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव किए हैं। इस बीच टीम के लिए एक बुरी खबर भी आई है। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर एशेज के बाकी बचे 2 टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं। आर्चर चोटिल हैं। वह बाएं साइड में खिंचाव के कारण चौथे और 5वें एशेज टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। 30 साल के इस खिलाड़ी का करियर चोटों से भरा रहा है और इस साल जुलाई में वापसी करने से पहले वह चार साल तक टेस्ट क्रिकेट से दूर रहे थे।

गस एटकिंसन की वापसी

आर्चर का चोटिल होना इस टूर पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम को लगा दूसरा बड़ा झटका है। इससे पहले मार्क वुड बाएं घुटने की चोट के कारण ब्रिस्बेन टेस्ट के बाद पूरी एशेज सीरीज से बाहर हो गए थे। आर्चर के बाहर होने से तेज गेंदबाज गस एटकिंसन चौथे टेस्ट के लिए टीम में वापसी आ गए हैं। एटकिंसन तीसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। एटकिंसन को आर्चर के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।

जैकब बेथेल को मिला मौका

आर्चर के अलावा धाकड़ बल्लेबाज ओली पोप भी चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। एक तरफ जहां आर्चर और ओली पोप बॉक्सिंग डे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। वहीं, जैकब बेथेल की टीम में एंट्री हो गई हैं। जैकब साथी बल्लेबाज पोप के स्थान यानी नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि जैकब बॉक्सिंग डे टेस्ट में बल्ले से कितने असरदार साबित होते हैं।

दोनों टीमें:

चौथे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI: जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोश टोंग।

ऑस्ट्रेलिया टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, झाय रिचर्डसन, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर।

यह भी पढ़ेंं:

टूटेगा एडम गिलक्रिस्ट का 24 साल पुराना कीर्तिमान? एलेक्स कैरी को सिर्फ इतने रनों की दरकार

इंग्लिश खिलाड़ियों ने नूसा ट्रिप पर जमकर पी शराब? ECB ने शुरू की जांच

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement