1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशियन गेम्स सेमीफाइनल में किससे होगा टीम इंडिया का सामना, गोल्ड मेडल अब सिर्फ दो कदम दूर

एशियन गेम्स सेमीफाइनल में किससे होगा टीम इंडिया का सामना, गोल्ड मेडल अब सिर्फ दो कदम दूर

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 29, 2026 06:58 am IST,  Updated : Sep 29, 2026 07:05 am IST

एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया का सामना श्रीलंका से होगा। श्रीलंका और नेपाल के बीच खेला जाने वाला तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। बेहतर आईसीसी रैंकिंग के आधार पर श्रीलंका की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।

Vaibhav Sooryvanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : PTI

एशियन गेम्स 2026 में भारत का सेमीफाइनल मुकाबला श्रीलंका से होगा। दरअसल, श्रीलंका और नेपाल का क्वार्टर फाइनल मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। ऐसे में बेहतर रैंकिंग की वजह से श्रीलंका को सेमीफाइनल में जगह मिल गई। अब भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले इस मैच को जीतने वाली टीम गोल्ड मेडल (फाइनल) के लिए खेलेगी, जबकि हारने वाली टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेगी। अब टीम इंडिया इस एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने से सिर्फ दो कदम दूर है।

भारत और अफगानिस्तान का क्वार्टर फाइनल मैच हो गया था रद्द

भारतीय टीम का क्वार्टर फाइनल मैच भी सोमवार (28 सितंबर) को बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जो अफगानिस्तान के खिलाफ होना था। लेकिन बेहतर रैंकिंग होने के कारण भारत को सीधे सेमीफाइनल में जगह मिल गई। इसी नियम के तहत पाकिस्तान और श्रीलंका भी सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। अगर बांग्लादेश और मलेशिया के बीच होने वाला चौथा क्वार्टर फाइनल भी रद्द होता है, तो बेहतर रैंकिंग के आधार पर बांग्लादेश भी सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। ऐसे में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।

कब खेला जाएगा सेमीफाइनल मैच

श्रीलंका और नेपाल का मैच रद्द होते ही यह साफ हो गया है कि एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। इस मैच की टाइम टेबल को लेकर बात करें तो यह मुकाबला गुरुवार, 1 अक्टूबर को होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मैच सुबह 10 बजे शुरू होगा। वहीं, अगर जापान के स्थानीय समय की बात करें तो वहां दोपहर के 1:30 बजे मैच शुरू होगा। इस एशियन गेम्स में अभी तक टीम इंडिया को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।

भारतीय महिला टीम जीत चुकी है गोल्ड मेडल

एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम पहले ही गोल्ड मेडल जीत चुकी है। इस टूर्नामेंट के फाइनल में टीम इंडिया का सामना श्रीलंका से हुआ था। वहां भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 147 रनों से हराकर फाइनल मैच में जीत दर्ज की और साथ ही में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उससे पहले उन्होंने सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश को करारी मात दी थी। भारतीय मेंस टीम भी अब सेमीफाइनल और फाइनल में शानदार प्रदर्शन करके गोल्ड मेडल जीतना चाहेगी।

यह भी पढ़ें:

एशियन गेम्स 2026 के बीच आई बुरी खबर, बांग्लादेश के नजमुल हसन शांतो हुए बाहर

ODI वर्ल्ड कप 2027 को लेकर आई बड़ी खबर, 1 अक्टूबर को केपटाउन में होगा शेड्यूल का ऐलान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।