ट्राई सीरीज 2025 में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 128 रन बनाए। इसके बाद पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान के दमदार अर्धशतक की बदौलत टारगेट आसानी से चेज कर लिया। वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद नवाज ने कमाल करते हुए तीन विकेट झटके।
फरहान ने खेली 80 रनों की दमदार पारी
साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में 45 गेंद खेलते हुए कुल 80 रन बनाए,जिसमें 6 चौके और पांच छक्के शामिल रहे। वह आखिरी तक आउट नहीं हुए और टीम को जिताकर ही दम लिया। उनके अलावा ओपनर सैम अयूब ने 20 रनों की पारी खेली। पूर्व कप्तान बाबर आजम के बल्ले से 16 रन ही निकले। इन प्लेयर्स ने टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की।
दूसरी तरफ पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाज अच्छा नहीं कर पाए और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। श्रीलंका के लिए जैनिथ लियानागे ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए और टीम 20 ओवर्स में सिर्फ 128 रन ही बना सकी थी। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद नवाज ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके थे।
साल 2025 में साहिबजादा फरहान लगा चुके 100 से ज्यादा छक्के
साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के लिए टी20 क्रिकेट में साल 2025 में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और खूब रन भी रन रहे हैं। वह मौजूदा साल में अभी तक 1730 टी20 रन बना चुके हैं। इस दौरान चार शतक और 11 शतक लगाए हैं। इसके अलावा 102 छक्के भी जड़े हैं। फरहान पहले ऐसे पाकिस्तानी प्लेयर बने हैं, जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में टी20 क्रिकेट में 100 छक्के लगाए हैं। उनसे पहले ऐसा कोई भी पाकिस्तानी प्लेयर नहीं कर पाया था।
T20I क्रिकेट में लगा चुके 6 अर्धशतक
29 साल के साहिबजादा फरहान ने पाकिस्तानी टीम के लिए T20I क्रिकेट में साल 2018 में डेब्यू किया था। इसके बाद वह खराब फॉर्म की वजह से टीम से अंदर-बाहर होते रहे। लेकिन पिछले कुछ सालों में उन्होंने अलग फॉर्म दिखाई है और टी20 टीम की अहम कड़ी बन चुके हैं। उन्होंने अभी तक पाकिस्तानी टीम के लिए 32 T20I मैचों में कुल 762 रन बनाए हैं, जिसमें 6 अर्धशतक शामिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
ऑस्ट्रेलिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा करने वाली इकलौती टीम