Published : Dec 23, 2025 03:08 pm IST, Updated : Dec 23, 2025 03:08 pm IST
1/6Image Source : AP
ODI क्रिकेट में सिर्फ चुनिंदा खिलाड़ी ऐसे हुए हैं, जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया है। आइए जानते हैं ODI में 5000 से ज्यादा रन बनाने और 200 से ज्यादा विकेट चटकाने वाले खिलाड़ियों के बारें में..
2/6Image Source : AP
श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या को ODI क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। जयसूर्या ने 50 ओवर के फॉर्मेट में 13000 से ज्यादा रन बनाने के अलावा 300 से ज्यादा विकेट चटकाने का कारनामा किया। उन्होंने 445 ODI मैचों में 13430 रन बनाए। उन्होंने अपने 22 साल के लंबे इंटरनेशनल करियर में 323 ODI विकेट अपने नाम किए।
3/6Image Source : AP
पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अफरीदी ने सिर्फ 16 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था। अफरीदी ने अपने पहले ही इंटरनेशनल मैच में श्रीलंका के खिलाफ 37 गेंदों में सेंचुरी लगाकर क्रिकेट जगत में सनसनी मचाई थी। उन्होंने पाकिस्तान की ओर से 398 ODI मैचों में 8064 रन बनाए जबकि गेंद से 395 विकेट चटकाने का कारनामा किया।
4/6Image Source : AP
साउथ अफ्रीका के महान ऑलराउंडरों में से एक जैक कैलिस ने ODI क्रिकेट में गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया। इस बात की गवाही उनके शानदार आंकड़े देते हैं। उन्होंने मीडियम पेस गेंदबाजी के दम पर 328 ODI मैचों में 273 विकेट चटकाए। वहीं, 11579 रन 50 ओवर फॉर्मेट में बनाए।
5/6Image Source : @ARazzaqPak
पाकिस्तान के बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक अब्दुल रज्जाक का करियर 17 साल लंबा रहा। उन्होंने ODI में गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया। 3 ODI सेंचुरी और इतने ही 5 विकेट हॉल उनके शानदार करियर को बताने के लिए काफी हैं। अब्दुल रज्जाक ने 265 ODI मैचों में 5060 रन बनाने के अलावा 269 विकेट भी झटके।
6/6Image Source : AP
बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ODI क्रिकेट के इतिहास में 5000 रन बनाने और 200 विकेट लेने का अनोखा रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के सिर्फ पांचवें ऑलराउंडर हैं। शाकिब ने 247 ODI मैचों में 7570 रन जड़ने के अलावा 317 विकेट चटकाने का कमाल किया।