शनिवार को स्कंद षष्ठी व्रत और पुनर्वसु नक्षत्र के शुभ संयोग में करें 3 उपाय, मनोकामनाएं हो सकती हैं पूरी
शनिवार को स्कंद षष्ठी व्रत और पुनर्वसु नक्षत्र के शुभ संयोग में करें 3 उपाय, मनोकामनाएं हो सकती हैं पूरी
शनिवार 31 अक्टूबर को स्कंद षष्ठी भी है और पुनर्वसु नक्षत्र भी। इस दिन कुछ उपाय आपको प्रेम और बिजनेस के क्षेत्र में लाभ दिला सकते हैं, साथ ही आपकी मनोकामनाएं भी पूरी हो सकती है। आइए जान लेते हैं इन उपायों के बारे में।
Published : Oct 30, 2026 08:07 pm IST, Updated : Oct 30, 2026 11:01 pm IST
1/4Image Source : Magnific
शनिवार 31 अक्टूबर के दिन स्कंद षष्ठी व्रत है और इस दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा की जाती है। साथ ही शनिवार को पुनर्वसु नक्षत्र भी रहेगा। ऐसे में शनिवार के दिन कुछ उपाय आपको बिजनेस में लाभ दिला सकते हैं, मनोकामनाओं को पूरा कर सकते हैं और प्रेम जीवन में भी अच्छे परिणाम आपको देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
2/4Image Source : Magnific
अगर आप अपने बिजनेस में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो 31 अक्टूबर के दिन आपको एक मोर का पंख लेना चाहिए और उसे अपने घर के मन्दिर में लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके बिजनेस में निश्चित रूप से जल्द ही बढ़ोतरी होगी।
3/4Image Source : Pinterest
अगर आपकी कोई खास इच्छा है, जिसे आप जल्द ही पूरी करना चाहते हैं, तो 31 अक्टूबर के दिन चंपा के कुछ फूल लीजिये और उनकी माला बनाइए। अब उस माला को भगवान कार्तिकेय जी को अर्पित करिये और अपनी विशेष इच्छा के लिए भगवान कार्तिकेय के सामने हाथ जोड़कर विनती करिये। ऐसा करने से आपकी जो भी इच्छा होगी, वो जरूर पूरी होगी।
4/4Image Source : Magnific
अगर आप अपनी दोस्ती के रिश्ते को प्यार के रिश्ते में बदलना चाहते हैं, तो 31 अक्टूबर के दिन एक चंदन की खुशबू वाली धूपबत्ती लेकर भगवान कार्तिकेय के आगे जलाएं। साथ ही भगवान के चरण छूकर उनको प्रणाम करें और उनका आशीर्वाद लें। ये उपाय करने से आपकी दोस्ती का रिश्ता जल्द ही प्यार में बदल जाएगा।