आमिर खान की तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट ने मनाया पहला करवाचौथ, पर्पल शरारा पहन हुईं तैयार, कुर्ता-चप्पल में दिखे एक्टर
आमिर खान की तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट ने मनाया पहला करवाचौथ, पर्पल शरारा पहन हुईं तैयार, कुर्ता-चप्पल में दिखे एक्टर
करवाचौथ 2026 पर बॉलीवुड स्टार्स की कई एक्ट्रेसेस और स्टार्स वाइव्स ने भी करवाचौथ सेलिब्रेट किया। इनमें कुछ ऐसे लोग भी रहे, जिन्होंने इस साल अपना पहला करवाचौथ मनाया। आमिर खान की तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट ने भी अपना पहला करवाचौथ मनाया।
Published : Oct 30, 2026 06:59 am IST, Updated : Oct 30, 2026 08:34 am IST
1/7Image Source : Instagram/@viralbhayani
बॉलीवुड में एक परंपरा सी बन चुकी है कि हर साल बॉलीवुड की हस्तियां अनिल कपूर और सुनीता कपूर के घर पर करवाचौथ सेलिब्रेट करने पहुंचती हैं। इस करवाचौथ पर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, बॉलीवुड की कई हस्तियां सज-धजकर सुनीता कपूर के घर पहुंचीं। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की पत्नी गौरी स्प्रैट ने भी इस साल अपना करवाचौथ मनाया।
2/7Image Source : Instagram/@viralbhayani
आमिर खान की तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट ने गुरुवार, 29 अक्टूबर को करवाचौथ मनाया। ये आमिर से शादी के बाद गौरी का पहला करवाचौथ है, ऐसे में उन्होंने बहुत ही धूमधाम से ये त्योहार मनाया।
3/7Image Source : Instagram/@viralbhayani
करवाचौथ की पूजा में शामिल होने के लिए आमिर खान, गौरी स्प्रैट के साथ अनिल कपूर और सुनीता कपूर के घर पहुंचे और अपने लुक को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए।
4/7Image Source : Instagram/@viralbhayani
आमिर ने जहां प्रिंटेड कुर्ता और हैरम पैंट के साथ सिंपल सी चप्पल पहनी थी तो वहीं पर्पल कलर का शरारा पहना था, जिसके साथ उन्होंने पोटली बैग लिया था। दोनों का ही सिंपल अंदाज देखकर फैंस इनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाए।
5/7Image Source : Instagram/@viralbhayani
अनिल कपूर के घर के बाहर आमिर और गौरी स्पॉट हुए। इस दौरान दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे दिखे। दोनों ने साथ में पैप्स को पोज भी दिए और फिर पैप्स का अभिवादन करने के बाद चले गए। इस दौरान दोनों की केमेस्ट्री और प्यार देखकर फैंस गदगद हो गए।
6/7Image Source : Instagram/@viralbhayani
बता दें, आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने इसी साल जुलाई में शादी की थी। ये आमिर खान की तीसरी शादी है, जिसकी काफी चर्चा रही। दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की, जिसमें इनके परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।
7/7Image Source : Instagram/@viralbhayani
आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर फैंस को गौरी स्प्रैट से मिलवाया था और करीब 2 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली।