सेहत के लिए वरदान है ब्लू टी, जान लें इसके कमाल के फायदे
सेहत के लिए वरदान है ब्लू टी, जान लें इसके कमाल के फायदे
आपने कभी न कभी अपने घर की दीवार पर या मोहल्ले में किसी के घर पर नीले रंग की फूल तो जरूर देखी होगी। इसे अपराजीता के नाम से जाना जाता है। बचपन में ज्यादातर लोग इसे ऐसे ही फेंक देते थे लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि इसके हेल्थ बेनिफिट्स क्या क्या हैं। डॉक्टर सलीम जैदी बता रहे हैं इसकी चाय पीने से क्या क्या फायदे होते है
Published : Oct 29, 2026 09:33 pm IST, Updated : Oct 29, 2026 09:33 pm IST
1/5Image Source : Magnific
अपराजीता के फूल को तो हम सब ने देखा होगा लेकिन क्या इसके हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में आप जानते हैं। अपराजीता के फूलों से बनी चाय सेहत के लिए वरदान मानी जाती है।
2/5Image Source : magnific
एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन स्रोत: ब्लू टी में एंथोसाइनिन और प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। यह बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने और सेल्स को हेल्दी रखने में मदद करती है।
3/5Image Source : magnific
डायबिटीज के लिए: कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शरीर में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में भी मददगार है। ऐसे में इसका सेवन सुबह खाली पेट नहीं बल्कि खाना के साथ या खाना खाने के बाद करना चाहिए।
4/5Image Source : magnific
पाचन तंत्र के लिए : खराब खान-पान या तनाव के कारण होने वाली पेट की समस्याएं जैसे अपच, गैस या पेट फूलना जैसी दिक्कतों में ब्लू टी राहत दिलाती है। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए इसका सेवन करें।
5/5Image Source : magnific
ब्लू टी बनाने का तरीका: इसके लिए एक कप पानी को गर्म करें। फिर इसमें 5-10 सूखे अपराजीता के फूल डालें। इसके बाद इसके ढक्कन लगाकर 5-10 मिनट तक पकाएं। फिर इसे छानें और इसे पिएं।