Published : Oct 29, 2026 10:53 pm IST, Updated : Oct 29, 2026 10:53 pm IST
1/5Image Source : India tv
नींबू और नमक: यह तांबे के बर्तनों को साफ करने का सबसे पुराना और असरदार तरीका माना जाता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आधा नींबू लें और उस पर अच्छी तरह नमक छिड़क दें। अब इस नींबू को तांबे के बर्तन पर हल्के हाथों से रगड़ें। कुछ ही मिनटों में बर्तन का कालापन गायब होने लगेगा। इसके बाद इसे साफ पानी से धोकर किसी सूती कपड़े से पोंछ लें।
2/5Image Source : magnific
इमली का पानी: इमली में नेचुरल एसिड होता है, जो तांबे के मैल और कालेपन को आसानी से हटा सकता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए थोड़ी सी इमली को गर्म पानी में भिगोकर उसका गूदा (पल्प) बना लें। इस गूदे को बर्तन पर अच्छी तरह लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद स्क्रबर या हाथ से रगड़कर साफ पानी से धो लें।
3/5Image Source : magnific
सफेद सिरका और नमक: सफेद सिरका और नमक बर्तनों के जिद्दी दाग को हटाने में बेहद कारगर माना जाता है। इसके लिए एक कटोरी में सिरका और नमक को अच्छी तरह मिला लें। इस घोल को एक स्पंज या कपड़े की मदद से तांबे के बर्तन पर लगाएं और हल्के हाथों से रगड़ें। जब बर्तन चमकने लगे, तो इसे सादे पानी से धो लें।
4/5Image Source : magnific
बेकिंग सोडा और नींबू का रस: बेकिंग सोडा और नींबू एक बेहतरीन क्लीनिंग एजेंट है। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को तांबे के बर्तन पर चारों तरफ लगाएं और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे सॉफ्ट स्पंज से रगड़कर धो लें, बर्तन चमक उठेंगे।
5/5Image Source : magnific
आटा, नमक और सिरका: यदि बर्तन बहुत ज्यादा गंदे और काले हो चुके हैं, तो यह नुस्खा बेहद कारगर है। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक बर्तन में बराबर मात्रा में आटा, नमक और सिरका मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को तांबे के बर्तन पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए, तो गुनगुने पानी से धोकर साफ कपड़े से पोंछ लें।