1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 116 रन, 12 छक्के और बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! अजमतुल्लाह उमरजई ने शतक लगाकर रच दिया नया इतिहास

116 रन, 12 छक्के और बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! अजमतुल्लाह उमरजई ने शतक लगाकर रच दिया नया इतिहास

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 30, 2026 06:42 am IST,  Updated : Oct 30, 2026 06:42 am IST

अजमतुल्लाह उमरजई ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में सिर्फ 50 गेंदों में ताबड़तोड़ 116 रन बनाए, जिसमें 12 शानदार छक्के शामिल थे। इस पारी के दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

Azmatullah Omarzai- India TV Hindi
अजमतुल्लाह उमरजई Image Source : PTI

अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस हाई स्कोरिंग मैच में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 19 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। अफगानिस्तान की इस जीत में सबसे अहम भूमिका टीम के स्टार ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई ने निभाई। उन्होंने पहले बल्ले से शानदार शतक लगाया। उसके बाद गेंदबाजी में भी एक विकेट हासिल किया। इस शतकीय पारी के दौरान ओमरजाई ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। इस मैच में अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

अजमतुल्लाह उमरजई ने 50 गेंदों में खेली 116 रनों की पारी

अजमतुल्लाह उमरजई ने नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए कमाल कर दिया। जब अफगानिस्तान की टीम सिर्फ 5 रन पर अपने 4 विकेट गंवाकर बहुत मुश्किल में थी, तब उमरजई मैदान पर आए और उन्होंने सिर्फ 50 गेंदों में ताबड़तोड़ 116 रन बना डाले। उनकी इस तूफानी पारी में 5 चौके और 12 छक्के शामिल थे और उनका स्ट्राइक रेट 232 का रहा। उन्होंने सिर्फ 44 गेंदों में ही अपना शतक पूरा कर लिया, जिससे उनकी टीम 221 रन बनाने में कामयाब रही।

अजमतुल्लाह उमरजई ने इस मामले में रच दिया इतिहास

अजमतुल्लाह उमरजई फुल मेंबर टीमों के इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल मैच में छठे या उससे नीचे के नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक लगाया है। उनसे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के सैम बिलिंग्स के नाम था, जिन्होंने साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बैस्टेयर के वार्नर पार्क मैदान पर 87 रनों की पारी खेली थी। उमरजई टी20 इंटरनेशनल में नंबर 6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने वाले दुनिया के कुल पांचवें खिलाड़ी हैं।

उमरजई ने तोड़ा पोलार्ड का वर्ल्ड रिकॉर्ड

अजमतुल्लाह उमरजई फुल-मेंबर टीम के इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल मैच में छठे या उससे नीचे के नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के जड़े हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी कायरन पोलार्ड के नाम था। बाद में पोलार्ड की बराबरी साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स और श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने की थी। इन तीनों ने छठे या उससे नीचे के नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए एक पारी में 8 छक्के लगाए थे।

यह भी पढ़ें

जो मैक्सवेल और फिंच भी न कर सके, वो जोश इंग्लिस ने कर दिखाया! शतक जड़ इस मामले में बने पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

राशिद खान ने टी20 इंटरनेशनल में रच दिया इतिहास, 200 विकेट का आंकड़ा पूरा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।