वॉक करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इससे वजन घटाने के अलावा मसल्स की ग्रोथ अच्छी होती है, दिल मजबूत होता है, फेफड़ों की फंक्शनिंग बेहतर होती है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। लेकिन बेहतर रिजल्ट के लिए सबह टलहना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। लेकिन इस वक्त कराड़े की ठंड पड़ रही है। ठंड के मौसम में लोग बिस्तर से बाहर नहीं निकलना चाहते हैं। वहीं कुछ लोगों के मन में ये सवाल भी है कि सर्दियों में किस वक्त टहलना चाहिए? अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो यहां हम आपको वॉक करने का सही समय बताने जा रहे हैं।
सर्दियों में वजन घटाने के लिए वॉक करना बहुत प्रभावी हो सकता है क्योंकि ठंडे मौसम में शरीर खुद को गर्म रखने के लिए अतिरिक्त ऊर्जा खर्च करता है। हालांकि, सर्दियों में समय का चुनाव आपकी सेहत और सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे में यहां जानते हैं वजन घटाने के लिए सर्दियों में वॉक का सही समय और तरीका क्या है।
सर्दियों में सुबह 8:30 से 10:30 बजे के बीच का समय वॉक के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस समय हल्की धूप निकल आती है, जिससे शरीर को विटामिन-D मिलता है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। सुबह खाली पेट वॉक करने से शरीर ऊर्जा के लिए स्टोर किए गए फैट का उपयोग करता है, जिससे वजन तेजी से घटता है। बहुत जल्दी सुबह (4-5 बजे) वॉक करने से बचना चाहिए, क्योंकि इस समय ठंड और प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक होता है, जो दिल और फेफड़ों पर दबाव डाल सकता है।
अगर आप सुबह नहीं जा पाते हैं, तो शाम को 4:00 से 5:30 बजे के बीच टहल सकते हैं। शाम की वॉक दिन भर के खाने को पचाने में मदद करती है और रात के समय कैलोरी स्टोर होने से रोकती है। यह दिन भर की थकान और मानसिक तनाव को कम करने में मदद करती है, जिससे नींद अच्छी आती है।
फिट रहने के लिए आपको कम से कम 45 मिनट वॉक जरूर करनी चाहिए। इसके अलावा रोजाना 10 हजार कदम चलने से भी आप खुद को फिट रख सकते हैं।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)
| ये भी पढ़ें: |
संपादक की पसंद