1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. फैटी लिवर वालों को नाश्ते में क्या खाना चाहिए, जिससे Liver में जमा फैट कम होने लगे और शरीर भी फिट रहे

फैटी लिवर वालों को नाश्ते में क्या खाना चाहिए, जिससे Liver में जमा फैट कम होने लगे और शरीर भी फिट रहे

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Dec 23, 2025 08:55 am IST,  Updated : Dec 23, 2025 08:55 am IST

Breakfast For Fatty Liver: फैटी लिवर यानि लिवर में फैट जमने लगा है। फैटी लिवर को डाइट से काफी ठीक किया जा सकता है। जान लें फैटी लिवर वालों को सुबह नाश्ते में क्या खाना चाहिए?

फैटी लिवर में नाश्ता- India TV Hindi
फैटी लिवर में नाश्ता Image Source : FREEPIK

भारत में तेजी से बढ़ने वाली बीमारियों की लिस्ट में फैटी लिवर शामिल है। फैटी लिवर का मतलब है कि लिवर में जरूरत से ज्यादा फैट जमा हो जाना, जब लिवर फैट से भर जाता है तो ये फैट खून के जरिए शरीर के दूसरे अंगों तक पहुंचने लगता है। जिससे ब्लड क्लॉटिंग का खतरा बढ़ जाता है। फैटी लिवर लिवर के फंक्शन को तो खराब करता ही है साथ ही हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को भी जन्म देता है। इसलिए फैटी लिवर को हल्की बीमारी न समझें। इसके लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल और डाइट में कुछ बदलाव जरूर करने चाहिए। फैटी लिवर वालों को नाश्ते में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करने चाहिए जिससे लिवर में जमा फैट कम हो और शरीर भी फिट रहे। जान लें फैटी लिवर में नाश्ते में क्या खाना चाहिए?

फैटी लिवर में नाश्ते में क्या खाना चाहिए? 

ओट्स- फैटी लिवर के मरीज को नाश्ते में फाइबर से भरपूर ओट्स जरूर शामिल करना चाहिए। जौ से बना ओट्स फैटी लिवर को ठीक करने और लिवर की सफाई में मदद करता है। ओट्स खाने से आपका वजन भी कम होता है और इससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है।

फल- फैटी लिवर के मरीज को रोजाना सुबह 1 सेब जरूर खाना चाहिए। सेब में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो लिवर की सेहत में सुधार लाते हैं। फैटी लिवर के मरीज को दिनभर में 2 सेब जरूर खाने चाहिए। आप चाहें तो सिर्फ नाश्ते में 2 सेब खा सकते हैं या पूरे दिन में खा सकते हैं। इसके अलावा पपीता और बेरीज भी डाइट में शामिल करें। फों में पाएं जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।

ड्राई फ्रूट्स- जिन लोगों को फैटी लिवर या लिवर से जुड़ी समस्या है उन्हें रोजाना कुछ बीज और ड्राई फ्रूट्स अपने नाश्ते में जरूर शामिल करने चाहिए। सुबह भीगे हुए बादाम और अखरोट खाना हेल्दी माना जाता है। इससे लिवर की सेहत में सुधार आता है। नट्स में पाए जाने वाले हेल्दी फैट्स शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

ग्रीन टी और कॉफी- फैटी लिवर वालों को लिए ग्रीन टी और कॉफी को काफी अच्छा माना जाता है। आप नाश्ते के बाद या नाश्ते का साथ ब्लैक कॉफी ले सकते हैं। ग्रीन टी भी एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो लिवर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। ब्लैक कॉफी भी फैटी लिवर को ठीक करती है।

दलिया, जैकफ्रूट आटा- फैटी लिवर के रोगियों को नाश्ते में दलिया, और जैकफ्रूट आटा से बनी चीजें खानी चाहिए। मोटा अनाज फैटी लिवर के लिए अच्छा माना जाता है। कोशिश करें सुबह तेल और मैदा वाली चीजों से दूर रहें। इसके अलावा क्विनुआ भी फैटी लिवर के मरीज के लिए फायदेमंद होता है |

 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।