1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 1 January 2026 Panchang: कई शुभ संयोगों में होगी नए साल की शुरुआत, जानें पहले दिन के सभी शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 January 2026 Panchang: कई शुभ संयोगों में होगी नए साल की शुरुआत, जानें पहले दिन के सभी शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Dec 24, 2025 09:34 am IST,  Updated : Dec 24, 2025 09:35 am IST

1 January 2026 Panchang: नए साल की शुरुआत गुरु प्रदोष व्रत के साथ हो रही है। इसके अलावा इस दिन रवि योग भी रहेगा। तो वहीं धनु राशि में 4 ग्रह मिलकर चतुर्ग्रही योग का निर्माण भी करेंगे।

1 january 2026 panchang- India TV Hindi
1 जनवरी 2026 पंचांग Image Source : INDIA TV

1 January 2026 Panchang: नव वर्ष 2026 के पहले ही दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं। पहला शुभ संयोग ये है कि साल की शुरुआत ही गुरु प्रदोष व्रत के साथ होने जा रही है। इसके अलावा इस दिन रोहिणी व्रत भी रहेगा। इस दिन धनु राशि में चार ग्रह मिलकर चतुर्ग्रही योग का निर्माण भी कर रहे हैं। जिससे इस दिन का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। वहीं साल के दूसरे ही दिन गुरु और चंद्रमा मिलकर गजकेसरी योग भी बनाएंगे। चलिए जानते हैं साल के पहले दिन का पंचांग और शुभ मुहूर्त।

1 जनवरी 2026 पंचांग (1 Jan 2026 Panchang)

  • तिथि - त्रयोदशी - 10:22 PM तक
  • चन्द्रमास - पौष
  • पक्ष - शुक्ल
  • विक्रम सम्वत - 2082 कालयुक्त
  • योग - शुभ - 05:12 PM तक इसके बाद शुक्ल
  • नक्षत्र - रोहिणी - 10:48 PM तक इसके बाद मृगशिरा
  • सूर्योदय 07:14 AM
  • सूर्यास्त 05:35 PM

1 जनवरी 2026 त्योहार (1 Jan 2026 Festival)

1 जनवरी को गुरु प्रदोष व्रत और रोहिणी व्रत रहेगा। गुरु प्रदोष व्रत मुहूर्त शाम 05:35 से रात 08:19 बजे तक रहेगा।

1 जनवरी 2026 शुभ मुहूर्त (1 Jan 2026 Shubh Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त 05:25 AM से 06:19 AM 
  • प्रातः सन्ध्या 05:52 AM से 07:14 AM
  • अभिजित मुहूर्त 12:04 PM से 12:45 PM
  • विजय मुहूर्त 02:08 PM से 02:50 PM
  • गोधूलि मुहूर्त 05:33 PM से 06:00 PM
  • सायाह्न सन्ध्या 05:35 PM से 06:57 PM
  • अमृत काल 07:57 PM से 09:23 PM
  • निशिता मुहूर्त 11:58 PM से 12:52 AM, जनवरी 02
  • रवि योग 10:48 PM से 07:14 AM, जनवरी 02  

1 जनवरी 2026 राहुकाल और अशुभ समय (1 Jan 2026 Rahukaal)

1 जनवरी को राहुकाल दोपहर 01 बजकर 42 मिनट से लेकर 03 बजे तक रहेगा। यमगण्ड सुबह 07:14 से 08:32 तक, आडल योग रात 10:48 से 2 जनवरी की सुबह 07:14 तक, विडाल योग सुबह 07:14 से रात 10:48 बजे तक, गुलिक काल सुबह 09:49 से 11:07 बजे तक, दुर्मुहूर्त सुबह 10:41 से 11:23 तक, वर्ज्य दोपहर 03:42 से शाम 05:07 तक रहेगा। 

यह भी पढ़ें:

Shani Sade Sati 2026: इस राशि पर 2026 में रहेगा शनि साढ़े साती का सबसे कष्टदायी चरण, करियर-सेहत-धन हर मोर्चे पर रहना होगा सावधान!

Numerology Rashifal: 2026 में इन 3 मूलांक वालों की भरेंगी तिजोरियां, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, होगी शानदार कमाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।