पाकिस्तान क्रिकेट में अक्सर कोई ना कोई नया ड्रामा जारी देखने को मिलता है, जिसमें पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड जहां अपनी चौंकाने वाली नियुक्तियों से सभी को हैरान कर देता है तो वहीं इसके बाद के परिणाम से भी काफी ड्रामा देखने को मिलता है। हाल में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को पाकिस्तान शाहीन और अंडर-19 टीमों का हेड नियुक्त किया था, जिसके बाद अब पीसीबी के इस फैसले को लेकर अजहर अली ने चयनकर्ता और यूथ डेवलपमेंट के हेड पोजीशन से अपना इस्तीफा दे दिया है।
पिछले काफी समय से बोर्ड और अजहर के बीच चल रहा था मतभेद
अजहर अली को पीसीबी ने चयनकर्ता और यूथ डेवलपमेंट का हेड एक साल पहले बनाया था। इसके बाद ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर के अनुसार पिछले काफी से पीसीबी और अजहर के बीच लगातार मतभेद देखने को मिल रहे थे, जिसमें सरफराज अहमद की नियुक्ति के बाद यह मामला और अधिक बढ़ गया। हालांकि पीसीबी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की। ऐसा माना जा रहा है कि अजहर को लगा कि सरफराज को एक ऐसे रोल में नियुक्त करना जो उनकी अपनी जिम्मेदारियों से काफी मिलता-जुलता है, जिससे उन्हें लगा कि उनकी स्थिति अब बर्दाश्त के बाहर हो गई है। इसके बाद अजहर ने इस हफ्ते की शुरुआत में ही अपना इस्तीफा पीसीबी को भेज दिया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। वहीं सरफराज अहमद की नियुक्ति को लेकर बात की जाए तो उन्हें बोर्ड की तरफ से मिली इस जिम्मेदारी को लेकर काफी चर्चा भी देखने को मिली क्योंकि सरफराज ने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट नहीं लिया है।
अजहर पुरुष नेशनल टीम के सिलेक्शन पैनल का थे हिस्सा
पीसीबी ने साल 2024 अक्टूबर महीने में अजहर अली को पाकिस्तानी पुरुष नेशनल टीम के सिलेक्शन पैनल के मेंबर के तौर पर शामिल किया था, जिसके कुछ समय बाद उन्हें यूथ डेवलपमेंट हेड का रोल दिया गया था, जिसकी घोषणा बोर्ड ने सार्वजनिक तौर पर की थी। बता दें कि पाकिस्तानी अंडर-19 टीम के लिए उनका अगला बड़ा टूर्नामेंट साल 2026 की शुरुआत में होने वाला आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप है, जिसके शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। पाकिस्तानी टीम को जिम्बाब्वे, स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के साथ ग्रुप-बी में जगह मिली है।
ये भी पढ़ें
महेश तीक्ष्णा के पास बड़ा मौका, दो खिलाड़ी को छोड़ सकते हैं पीछे, बस करना होगा ये काम
स्टीव स्मिथ हासिल कर सकते हैं बड़ा मुकाम, डॉन ब्रैडमैन के बाद ऐसा करने वाले बनेंगे दूसरे खिलाड़ी