1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महेश तीक्ष्णा के पास बड़ा मौका, दो खिलाड़ी को छोड़ सकते हैं पीछे, बस करना होगा ये काम

महेश तीक्ष्णा के पास बड़ा मौका, दो खिलाड़ी को छोड़ सकते हैं पीछे, बस करना होगा ये काम

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 19, 2025 09:04 pm IST,  Updated : Nov 19, 2025 09:04 pm IST

ट्राई सीरीज का दूसरा मैच श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। पहले मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था।

Maheesh Theekshana- India TV Hindi
महेश तीक्ष्णा Image Source : PTI

पाकिस्तान, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच इन दिनों ट्राई सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया था, इस मैच में आखिरी ओवर में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की थी। सीरीज का दूसरा मैच श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में श्रीलंका के स्पिनर महेश तीक्ष्णा के पास बड़ी उपलब्धि अपने नाम करने का मौका होगा। ऐसा करने के लिए उन्हें सिर्फ एक विकेट की जरूरत है।

दो प्लेयर्स को पीछे छोड़ सकते हैं महेश तीक्ष्णा

टी-20 इंटरनेशनल में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में महेश तीक्ष्णा 66 विकेट के साथ अजंता मेंडिस और नुवान कुलसेखरा के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में एक विकेट लेते ही वह ओवरऑल इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। इसके साथ ही वह कुलसेखरा और मेंडिस को पीछे छोड़ देंगे। श्रीलंका के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्याद विकेट लेने का रिकॉर्ड वनिंदु हसरंगा के नाम है। उन्होंने अपने करियर में 85 मैचों में 139 विकेट चटकाए हैं। दूसरे नंबर पर लसिथ मलिंगा का नाम है। उन्होंने 84 मैचों में 107 विकेट हासिल किए थे। अब तीक्ष्णा अगले मैच कितना विकेट लेने में कामयाब होते हैं ये देखने लायक बात होगी।

हरारे में खेला गया था दोनों टीमों के बीच आखिरी टी-20 मैच

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2025 में ही हरारे के मैदान पर खेला गया था जिसे मेहमान टीम श्रीलंका ने 17.4 ओवर में जिम्बाब्वे के खिलाफ 192 रनों का लक्ष्य हासिल करके 8 विकेट से जीता। बता दें कि ये मुकाबाला, एक तीन मैचों की सीरीज का हिस्सा थे जिसे श्रीलंका ने ही 2-1 से जीतकर अपने नाम किया था। अब इस मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारती है ये देखना दिलचस्प होगा।

SL vs ZIM: दूसरे मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, भानुका राजपक्षे/कामिल मिशारा, कामिन्दु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), जनिथ लियानागे, वानिन्दु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, नुवान तुषारा

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तडिवनाशे मरुमनि, ब्रैंडन टेलर (विकेटकीपर), सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, रिचर्ड नगारवा, ग्रीम क्रेमर

यह भी पढ़ें

क्रिकेट वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान, भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर आईसीसी ने लिया ये फैसला

IND vs SA: टीम इंडिया के खेमे में टेंशन, दो स्टार खिलाड़ी हो सकते हैं वनडे सीरीज से बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल