टी20 वर्ल्ड कप में किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, केवल चार बल्लेबाजों के नाम एक हजार से अधिक
टी20 वर्ल्ड कप में किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, केवल चार बल्लेबाजों के नाम एक हजार से अधिक
एक बार फिर से आईसीसी की ओर से टी20 विश्व कप का आयोजन होने जा रहा है। इस दफा भारत और श्रीलंका मिलकर इसकी मेजबानी कर रहे हैं। सात फरवरी को इसका पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस बीच आपको जानना चाहिए कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं।
Published : Dec 23, 2025 05:02 pm IST, Updated : Dec 23, 2025 05:03 pm IST
1/6Image Source : getty
एक बार फिर से आईसीसी की ओर से टी20 विश्व कप का आयोजन होने जा रहा है। इस दफा भारत और श्रीलंका मिलकर इसकी मेजबानी कर रहे हैं। सात फरवरी को इसका पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस बीच आपको जानना चाहिए कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं।
2/6Image Source : ap
टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं। उन्होंने 35 मैचों की 33 पारियों में कुल मिलाकर 1292 रन बनाए हैं। कोहली ने शतक तो कोई नहीं लगाया है, लेकिन उनके नाम 15 अर्धशतक दर्ज हैं। इस बार कोहली खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, क्योंकि वे अब टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके हैं।
3/6Image Source : ap
रोहित शर्मा की बात की जाए तो उन्होंने टी20 विश्व कप में 47 मैचों की 44 पारियों में 1220 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने 12 शतक इस दौरान लगाने का काम किया है। रोहित भी अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके हैं, इसलिए वे भी अगले साल दिखाई नहीं देंगे।
4/6Image Source : getty
श्रीलंक के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक महेला जयवर्धने की बात की जाए तो उन्होंने टी20 विश्व कप में 31 मैचों की इतनी ही पारियों में 1016 रन बनाए हैं। महेला ने साल 2014 में आखिरी बार टी20 विश्व कप खेला था और इसके बाद इस फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। महेला ने एक शतक और छह अर्धशतक इस टूर्नामेंट में लगाए हैं।
5/6Image Source : getty
इंग्लैंड के जॉस बटलर की बात की जाए तो उन्होंने 35 मुकाबलों की 34 पारियों में टी20 विश्व कप के दौरान 1013 रन बनाए हैं। उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाने का काम किया है। इन चार प्लेयर्स के अलावा किसी ने भी इस आईसीसी टूर्नामेंट में एक हजार से अधिक रन नहीं बनाए हैं।
6/6Image Source : getty
डेविड वार्नर का नाम इस लिस्ट में नंबर 5 पर आता है। उन्होंने 41 मैच टी20 विश्व कपके दौरान खेलकर 984 रन अपने खाते में जोड़े हैं। उनके नाम आठ अर्धशतक हैं। अब डेविड वर्नर भी इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान चुके हैं।