1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. 'बच्चों को जबरन Santa बनाया तो खैर नहीं', इस जिले में शिक्षा विभाग ने स्कूलों को दी चेतावनी

'बच्चों को जबरन Santa बनाया तो खैर नहीं', इस जिले में शिक्षा विभाग ने स्कूलों को दी चेतावनी

 Published : Dec 24, 2025 10:27 am IST,  Updated : Dec 24, 2025 10:39 am IST

राजस्थान के श्रीगंगानगर में शिक्षा विभाग ने स्कूलों को स्टूडेंट्स को सांता क्लॉज़ के रूप में कपड़े पहनाने के लिए मजबूर करने के खिलाफ चेतावनी दी है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

rajasthann sriganganagar students santa claus school- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PEXELS

भारत समेत दुनियाभर के विभिन्न देशों में क्रिसमस का त्योहार 25 दिसंबर को मनाया जाएगा। क्रिसमस को लेकर जगह-जगह पर बड़े स्तर पर तैयारियां देखने को मिल रही हैं। हालांकि, इस बीच राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां शिक्षा विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर स्कूल के छात्रों को सांता कलॉज बनने के लिए मजबूर किया गया तो स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आइए जानते हैं कि शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में क्या कुछ कहा है।

शिक्षा विभाग ने क्या कहा?

दरअसल, राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में शिक्षा विभाग ने प्राइवेट स्कूलों को क्रिसमस के समारोह के दौरान छात्रों को सांता क्लॉज की तरह कपड़े पहनने के लिए मजबूर करने के खिलाफ चेतावनी दी है। शिक्षा विभाग के आदेश में कहा गया है कि "अगर कोई स्कूल छात्रों पर दबाव डालता पाया गया तो नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।"

अधिकारी ने क्या बताया?

स्कूलों को चेतावनी देने वाला ये आदेश श्रीगंगानगर के अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अशोक वाधवा की ओर से जारी किया गया है। 22 दिसंबर को जारी इस आदेश में कहा गया है कि अगर इस बारे में (बच्चों को सांता बनने पर मजूबर करने) कोई शिकायत दर्ज होगी तो इस पर कार्रवाई की जाएगी। वाधवा ने अपने आदेश को लेकर कहा है कि "स्कूलों को छात्रों या पैरेंट्स पर ऐसी एक्टिविटीज में भाग लेने के लिए अनावश्यक दबाव नहीं डालना चाहिए।"

ये भी पढ़ें- राजस्थान के इन 15 गांवों में महिलाओं के स्मार्ट फोन इस्तेमाल करने पर लगा बैन, पंचायत के फैसले पर मचा बवाल

हेलीकॉप्टर में बैठी बाघिन, शान से हवा में किया 600 KM का सफर; दिलचस्प है इसकी वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।