1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. हेलीकॉप्टर में बैठी बाघिन, शान से हवा में किया 600 KM का सफर; दिलचस्प है इसकी वजह

हेलीकॉप्टर में बैठी बाघिन, शान से हवा में किया 600 KM का सफर; दिलचस्प है इसकी वजह

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Dec 22, 2025 02:04 pm IST,  Updated : Dec 22, 2025 02:04 pm IST

हेलीकॉप्टर में उड़ी शाही बाघिन और उसे 600 किलोमीटर का हवाई सफर करवाकर राजस्थान के बूंदी ले जाया गया। बाघिन अब पेंच से रामगढ़ विषधारी अभयाण्य पहुंच गई है। जानें ऐसा क्यों किया गया है।

tigress airlifted- India TV Hindi
बाघिन ने की हेलीकॉप्टर की सवारी। Image Source : PEXELS (प्रतीकात्मक फोटो)

बूंदी: हेलीकॉप्टर में आमतौर पर VIP लोग बैठते हैं, लेकिन इस बार आसमान में उड़ान भरी है एक शाही बाघिन ने। ये लगभग 600 किलोमीटर की हवाई यात्रा थी जो फुल सिक्योरिटी और एक्सपर्ट्स की निगरानी में हुई। इसकी वजह थी हमारे जंगलों के भविष्य को सेफ करना। यह स्टोरी सिर्फ बाघिन के सफर की नहीं, बल्कि राजस्थान में बाघों के संरक्षण को नई मजबूती देने की एक कोशिश है, जिसमें मॉडर्न टेक्नोलॉजी और वाइल्ड लाइफ रिजर्व का अनोखा संगम देखने को मिला।

ढाई घंटे तक हेलीकॉप्टर में बैठी बाघिन

बता दें कि राजस्थान में बाघों की अनुवांशिक विविधता में बढ़ोतरी करने और कंजर्वेशन एफर्ट्स को मजबूती देने के लिए एमपी के पेंच बाघ अभयारण्य से 3 साल की बाघिन को हवाई रास्ते से यहां लाया गया। वन विभाग के अफसरों ने इसे वन्यजीव संरक्षण में एक अहम उपलब्धि बताया। हेलीकॉप्टर से बाघिन का ये सफर लगभग ढाई घंटे में पूरा हुआ।

ले जाया गया रामगढ़ विषधारी बाघ अभयारण्य

उन्होंने आगे बताया कि इस बाघिन का नाम 'पीएन-224'  है। उसे आर्मी के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से रविवार रात जयपुर लाया गया, बाद में उसे सड़क के रास्ते से बूंदी के रामगढ़ विषधारी बाघ अभयारण्य में ले जाया गया। फिर सोमवार सुबह एक बाड़े में बाघिन को छोड़ दिया गया।

पेंच से बूंदी तक कैसे पहुंची बाघिन?

वन अधिकारी ने कहा कि इससे पहले, पेंच बाघ अभयारण्य की फॉरेस्ट टीम ने घनी झाड़ियों में आराम कर रही बाघिन को ढूंढ निकाला और फिर डॉक्टर्स की देख-रेख में उसे बेहोश किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, मेडिकल टेस्ट में बाघिन का टेंपरेचर, हृदय गति और श्वास नॉर्मल पाई गई। फिर बाघिन को शाम 4 बजकर 55 मिनट पर पेंच से जयपुर के लिए रवाना किया गया।

'बजालिया बाड़े' ने रखी गई बाघिन

सुरक्षा कारणों से उसे पहले जयपुर लाया गया और फिर वहां से रामगढ़ ले जाया गया। यहां शुरुआत में बाघिन को 'बजालिया बाड़े' में रखा जा रहा है। वन अधिकारियों ने कहा कि बाघिन की सेहत की निरंतर निगरानी हो रही है। हम बाघिन के ट्रांसफर की कई हफ्तों से तैयारियां कर रहे थे।

ये भी पढ़ें-

रवीना टंडन ने बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए उठाई आवाज, दीपू दास की हत्या पर बोलीं- 'कुछ लोग इसे भी जस्टिफाई करेंगे'

उस्मान हादी के हत्यारों पर बांग्लादेश पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट, कहा- 'जानकारी नहीं...'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।