1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Rajasthan Panchayat Chunav Live: बीकानेर में सबसे ज्यादा, डूंगरपुर में सबसे कम वोटिंग, कई गांवों में मतदान का बहिष्कार
  Live Now

Rajasthan Panchayat Chunav Live: बीकानेर में सबसे ज्यादा, डूंगरपुर में सबसे कम वोटिंग, कई गांवों में मतदान का बहिष्कार

 Written By: Kajal Kumari
 Updated : Oct 22, 2026 02:26 pm IST

राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 16 जिला परिषदों और 104 पंचायत समितियों के लिए मतदान हो रहा है। सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आ रही हैं। जानें पल पल के अपडेट्स....

राजस्थान पंचायत चुनाव- India TV Hindi
राजस्थान पंचायत चुनाव

राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 16 जिला परिषदों और 104 पंचायत समितियों के लिए मतदान आज सुबह से जारी है। कई मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आ रही हैं। कई मतदान केंद्रों पर महिलाएं सुबह-सुबह मतदान करने पहुंचीं, तो कहीं बुजुर्गों में भी वोट डालने को लेकर उत्साह दिख रहा है। अजमेर जिले के एक मतदान केंद्र पर ईवीएम में खराबी की जानकारी मिली, जिसकी वजह से करीब 10 मिनट तक वोटिंग रोकनी पड़ी। जांच के बाद ईवीएम को दोबारा चालू किया गया और फिर वहां मतदान जारी है।

जानें पल पल के अपडेट्स...

Live updates :Rajasthan Panchayat Chunav Live: कहीं EVM में खराबी, कहीं लगी लंबी कतारें, वोटिंग जारी

Auto Refresh
Refresh
  • 2:22 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    बीकानेर में सबसे ज्यादा, डूंगरपुर में सबसे कम वोटिंग

    दोपहर एक बजे तक बीकानेर में सबसे ज्यादा 39.47% वोटिंग हुई है। वहीं डूंगरपुर में सबसे कम वोट पड़े हैं। 

  • 1:13 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    बीकानेर में सबसे ज्यादा, उदयपुर में सबसे कम वोटिंग

    बीकानेर जिले में सुबह 10 बजे तक सबसे ज्यादा और उदयपुर में सबसे कम वोटिंग हुई है।

  • 12:33 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    कहां कहां हुआ मतदान का बहिष्कार

    जोधपुर, पाली और कोटा के गांव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया है।

  • 11:18 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    पाली में मतदान का बहिष्कार, बीकानेर में सबसे ज्यादा वोटिंग

    पाली के 2 गांवों ने किया मतदान का बहिष्कार, सुबह 10 बजे तक बीकानेर में सबसे ज्यादा 14.78% वोटिंग हुई

  • 9:40 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    झालावाड़ जिले में शांतिपूर्ण हो रहा मतदान

    झालावाड़ जिले की चार पंचायत समितियों भवानीमंडी, डग, अकलेरा और मनोहरथाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान जारी। पहले चरण में कुल 104 सीटो पर मतदान होरहा है। इनमें जिला परिषद के 16 वार्डों और पंचायत समिति के 88 वार्डों के प्रत्याशी शामिल हैं। कुल 467 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

  • 9:25 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    अलवर में बदली गई ईवीएम

    अलवर में गोविंदगढ़ पंचायत समिति के बूथ नंबर 37, 38 पर ईवीएम में खराबी मिली। तुरंत ईवीएम बदली गई।

  • 9:25 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    बीजेपी, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी ने साथ साथ फोटो खिंचवाई

    पाली की रानी पंचायत के वार्ड नंबर 4 में वोटिंग जारी है। इस बूथ की सबसे खास बात ये रही कि यहां बीजेपी, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी ने एक साथ फोटो खिंचवाई।

  • 9:16 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान, शाम छह बजे तक होगी वोटिंग

    जयपुर जिले में 8 पंचायत समितियों और जिला परिषद के 22 वार्डों में मतदान हो रहा है। 146 वार्डों के लिए 797 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां आज 7,43,640 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक ईवीएम के जरिए होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।