महाराष्ट्र में हुए निकाय चुनाव के बाद जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी को बंपर जीत मिली है। अकेले ही भाजपा ने 225 सीटों पर जीत हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। जानें कौन रहा दूसरे नंबर पर?
महाराष्ट्र में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में महायुति को बड़ी बढ़त मिली है तो वहीं, दूसरी ओर महाविकास अघाड़ी का सूपड़ा साफ हो गया है। आइए जानते हैं कि किस पार्टी को कितनी सीटों पर जीत मिली है।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result: महाराष्ट्र के 12 जिला परिषदों में महायुति की तूती बोली। इसमें BJP 8, Shiv Sena 3 और NCP 1 जिला परिषद में आगे रही। महाविकास अघाड़ी का एक भी दल जिला परिषद की किसी भी सीट पर बढ़त नहीं बना पाया। यहां देखें महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव का परिणाम।
12 जिला परिषद और 125 पंचायत समिति की सीटों पर चुनाव का ऐलान राज्य निर्वाचन आयोग ने कर दिया है। महानगरपालिका चुनावों के खत्म होने ही इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
गोवा जिला पंचायत चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है। बीजेपी ने 50 में से 29 सीटें जीती हैं और कांग्रेस महज 10 सीटों पर ही सिमट गई है। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों को भी 4 सीटें मिली हैं।
Goa Zilla Panchayat Election Results: गोवा में 20 दिसंबर को जिला पंचायत की 50 सीटों पर वोटिंग हुई थी। 22 दिसंबर को यानी आज इसके नतीजे घोषित हुए।
राज्य में 22 जिला परिषदों के 347 जोन और 153 पंचायत समितियों के 2,838 जोन के सदस्यों के चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। कुल 9 हजार से ज्यादा उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
केरल में पंचायत चुनाव होने वाले हैं। इडुक्की जिले के मुन्नार में इस बार भाजपा के टिकट से सोनिया गांधी चुनाव लड़ेंगी। घबराइए नहीं, ये कांग्रेस नेता नहीं हैं, जानिए कौन हैं ये और क्यों हो रही है चर्चा?
मणिपुर में पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 6 महीने के अंदर पंचायत चुनाव कराने का निर्देश दिया है।
नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव मामले में नया मोड़ आ गया है। लापता जिला पंचायत सदस्यों ने वीडियो जारी कर कहा कि उन्हें अपहरण नहीं किया गया है।
उत्तराखंड में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। दरअसल 358 में से भाजपा और समर्थित उम्मीदवारों ने 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की है।
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट अब तेज हो गई है, क्योंकि परिसीमन की तारीख सामने आ गई है। परिसीमन की प्रक्रिया 18 जुलाई से शुरू हो जाएगी और फाइनल लिस्ट 10 अगस्त तक जारी कर दी जाएगी। जानें पूरी खबर...
वर्ष 2023 में जावेरी आयोग की रिपोर्ट के आधार पर पंचायतों, नगर पालिकाओं और नगर निगमों जैसे स्थानीय निकायों में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की गुजरात सरकार द्वारा घोषणा किये जाने के बाद राज्य में इतने बड़े पैमाने पर ग्राम पंचायत चुनाव पहली बार हो रहे हैं।
असम में हुए पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। काउंटिंग सोमवार तक होगी, रविवार को हो रही गिनती में भाजपा को छह सीटों पर जीत मिली है।
असम में पंचायत चुनाव की वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह 8 बजे से ही मतगणना शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच असम में पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती कराई जा रही है।
असम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 79.23% मतदान हुआ, जिसमें सभी 13 जिलों में वोटिंग शांतिपूर्ण रही। कुल मिलाकर 29,608 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। सबसे ज्यादा मतदान धुबड़ी में और सबसे कम कामरूप (मेट्रो) में दर्ज हुआ।
असम में विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव में बिना लड़े ही भाजपा की बंपर जीत हुई है। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। जानिए कितने सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है?
छत्तीसगढ़ में सोमवार को पहले चरण का पंचायत चुनाव होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले चरण में 27,210 वार्ड पंच, 3,605 सरपंच, 911 जनपद पंचायत सदस्य और 149 जिला पंचायत सदस्यों के पदों के लिए मतदान होना है।
छत्तीसगढ़ में नगर निगम सहित शहरी और पंचायत निकायों के चुनावों की घोषणा हो चुकी है। इस संबंध में सोमवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त ने जानकारी दी।
सुनवाई के दौरान, जब कोर्ट को बताया गया कि पंचायत के 13,000 से अधिक पदों में से 3,000 पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, तो चीफ जस्टिस ने आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह बहुत अजीब है! मैंने ऐसे आंकड़े कभी नहीं देखे... यह बहुत बड़ी संख्या है।"
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़