1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव रिजल्टः बंपर जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा, अकेले ही कर लिया 225 सीटों पर कब्जा

महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव रिजल्टः बंपर जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा, अकेले ही कर लिया 225 सीटों पर कब्जा

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Feb 10, 2026 07:07 am IST,  Updated : Feb 10, 2026 07:27 am IST

महाराष्ट्र में हुए निकाय चुनाव के बाद जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी को बंपर जीत मिली है। अकेले ही भाजपा ने 225 सीटों पर जीत हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। जानें कौन रहा दूसरे नंबर पर?

महाराष्ट्र जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत- India TV Hindi
महाराष्ट्र जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत Image Source : FILE PHOTO

महाराष्ट्र के 12 जिलों की 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए हुए मतदान के बाद सोमवार को हुई मतगणना में भारतीय जनता पार्टी ने 225 सीटों पर जीत हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। बता दें कि महाराष्ट्र की 12 जिलों की 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों को मिलाकर कुल 731 सीटों पर चुनाव हुआ था, जिसमें भाजपा को 225 सीटों जीत मिली है। भाजपा पहले नंबर पर, 165 सीटों पर जीत के साथ एनसीपी दूसरे स्थान पर है, जबकि शिवसेना 162 सीटों पर जीत के साथ तीसरे नंबर पर है। इस तरह से  महाराष्ट्र में हुए निकाय चुनाव के बाद अब जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में भी भाजपा को बंपर जीत मिली है। 

 

731 में से महायुति को मिलीं 552 सीटें
 
महाराष्ट्र की जिला परिषदों और पंचायत समितियों की कुल 731 सीटों के लिए हुए चुनाव में महायुति गठबंधन ने 552 सीटों पर जीत दर्ज की है। बता दें कि इन चुनावों के लिए मतदान सात फरवरी 2026 को हुआ था, जिसमें लगभग 67 से 70 प्रतिशत मतदान हुआ था।
 
किस पार्टी को मिली कितनी सीटें
 
  • बीजेपी 225
     
  • एनसीपी 165
     
  • शिवसेना 162
     
  • कांग्रेस 55
     
  • शिवसेना (UBT) 43
     
  • एनसीपी (SP) 26
     
  • मनसे 02
     
  • निर्दलीय 20
     
  • अन्य 21
 
 
जानिए कितने उम्मीदवारों ने आजमाई थी किस्मत

महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में  कुल 7,438 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी, जिनके राजनीतिक भविष्य का फैसला सोमवरार को हो गया है। किसी ने जीत दर्ज की तो किसी ने हार का सामने किया। बता दें कि  12 जिलों में जिला परिषद की 731 सीटों और पंचायत समिति की 1,462 सीटों के लिए मतदान कराया गया था। जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के दौरान ग्रामीण इलाकों में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने जमकर अपने मतदान का उपयोग किया।  
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।