पाकिस्तान सुपर लीग के अगले सीजन से पहले काफी उठापटक का माहौल फ्रेंचाइजी के मालिकों के बीच में देखने को मिल रहा है। इसमें मुल्तान सुल्तांस के मालिक अली खान तरीन जिनका पिछले काफी समय से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ विवाद देखने को मिल रहा था उन्होंने अब लीग से हटने का फैसला लिया है। ऐसे में अब पीसीबी को पीएसएल के आगामी सीजन से पहले तीन टीमों के नए मालिकों की खोज करने पड़ेगी जो उनके लिए आसान काम नहीं रहने वाला है।
मुझे पता है कि मैं हर किसी को पसंद नहीं आता
मुल्तान सुल्तांस टीम के मालिक अली खान तरीन ने लीग से हटने का फैसला सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के जरिए फैंस को दिया जिसमें उन्होंने लिखा कि मुझे पता है कि मैं हर किसी को पसंद नहीं आता और इसके चलते काफी विवाद भी देखने को मिले। मैं कभी भी सेफ खेलने की कोशिश नहीं करता हूं और ना ही मैं अपनी उसूलों से समझौता करूंगा। मैं इस टीम को अपने पैरों पर खड़े होकर खोना पसंद करूंगा ना कि किसी के आगे गिड़गिड़ाता हुआ दिखाई दूं। इसलिए अब मैंने इसे अलविदा कहने का फैसला लिया है। तरीन की पीसीएल और पीसीबी के साथ पिछले काफी समय से नहीं बन रही थी, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इसको लेकर अपनी बात रखी थी, जिसको लेकर पीसीबी ने उन्हें नोटिस भी जारी किया था। साल दर साल फाइनेंशियल नुकसान के बावजूद, मैंने कभी पीछे हटने के बारे में नहीं सोचा।
पीसीबी ने तोड़ा कॉन्ट्रैक्ट
पीएसएल में मुल्तान सुल्तांस को लेकर क्रिकबज की खबर के अनुसार उन्हें एक सूत्र ने दिए अपने बयान में बताया कि फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट को न तो सस्पेंड किया गया था और न ही खत्म किया गया था, इसलिए मुल्तान सुल्तांस एक कंप्लायंट फ्रेंचाइजी है। ऐसे में EY रिपोर्ट और फ्रेश ऑफर लेटर को पीसीबी ने जारी ना करते हुए खुद ही इस कॉन्ट्रैक्ट को तोड़ा है। बता दें कि मुल्तान सुल्तांस की टीम ने साल 2021 में पीएसएल के खिताब को जीता था, जबकि तीन बार उपविजेता रहे हैं। वहीं पीसीबी ने पीएसएल के आगामी सीजन को लेकर प्लेयर ऑक्शन जनवरी के पहले हफ्ते में कराने का फैसला लिया है, जिसमें उससे पहले उन्हें नए मालिकों की खोज कर लेनी होगी।
ये भी पढ़ें
साउथ अफ्रीका के कोच ने दिया विवादित बयान, कहा- 'हम टीम इंडिया को घुटने के बल लाना चाहते थे'