SPORTS NEWS
-
सर्वेश कुशारे ने डायमंड लीग डेब्यू में रचा इतिहास, पोडियम फिनिश करने वाले बने पहले भारतीय हाई जम्पर एथलीट
भारतीय हाई जम्पर एथलीट सर्वेश कुशारे ने मोनाको में डायमंड लीग में डेब्यू करते हुए इतिहास रच दिया है जिसमें उन्होंने तीसरा स्थान हासिल करते हुए पोडियम पर फिनिश करने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर एथलीट बन गए हैं।
अन्य खेल | Jul 11, 2026 02:46 pm IST -
इंग्लैंड के सामने डीआर कांगो की चुनौती, यूएसए की होगी बोस्निया एंड हर्जेगोविना से राउंड ऑफ 32 में भिड़ंत
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में राउंड ऑफ 32 में एक और 2 जुलाई को दो अहम मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें इंग्लैंड और डीआर कांगो की जहां भिड़ंत होगी, तो वहीं मेजबान अमेरिका की बोस्निया एंड हर्जेगोविना से मुकाबला होगा।
अन्य खेल | Jul 01, 2026 02:54 pm IST -
Advertisement
-
भारतीय सेना के 2 जवानों ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रोइंग कप में जीता पहला गोल्ड मेडल
ल्यूसर्न में हुए 2026 वर्ल्ड रोइंग कप थ्री में भारतीय सेना के 2 जवान लक्ष्य और उज्जवल कुमार सिंह इतिहास रचने में कामयाब रहे हैं, जिसमें उन्होंने लाइटवेट मेन्स डबल स्कल्स फाइनल में टॉप करते हुए पहली बार गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे हैं।
अन्य खेल | Jun 28, 2026 04:28 pm IST -
एंसी सोजन ने लंबी कूद में रचा इतिहास, अंजू बॉबी जॉर्ज का 22 साल पुराना तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड
कलिंगा स्टेडियम में नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में केरल की 25 साल की एंसी सोजन ने लंबी कूद में 6.88 मीटर की छलांग लगाने के साथ नया नेशनल रिकॉर्ड बना दिया है, जिसमें उन्होंने 22 साल पुराने अंजू बॉबी जॉर्ज के कीर्तिमान को तोड़ा है।
अन्य खेल | Jun 27, 2026 11:12 pm IST -
Advertisement
-
सर्वेश कुशारे ने हाई जंप में बनाया नया नेशनल रिकॉर्ड, Asian Games 2026 के लिए भी पक्की की जगह
नेशनल इंटर-स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप जिसका आयोजन भुवनेश्वर में हो रहा है उसमें 27 जून को महाराष्ट्र के सर्वेश कुशारे ने हाई जंप के इवेंट में 2.31 मीटर की ऊंचाई पार करने के साथ जहां नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया तो वहीं वह एशियन गेम्स 2026 के लिए भी अपनी जगह पक्की करने में कामयाब रहे।
अन्य खेल | Jun 27, 2026 09:25 pm IST -
भारतीय महिला धावकों का चीन में दिखा कमाल, एशियन रिले चैंपियनशिप 2026 में 4x100 में जीता गोल्ड मेडल
एशियन रिले चैंपियनशिप में भारतीय महिला धावकों का 4x100 मीटर रिले टीम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है जिसमें उन्होंने सिर्फ 43.85 सेकेंड में रेस को पूरा करने के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।
अन्य खेल | Jun 27, 2026 12:19 am IST -
Advertisement
-
टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर विराट कोहली ने कर दिया साफ, कहा - मैं अब आगे बढ़ चुका हूं
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली जिनको लेकर पिछले काफी समय से टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट वापस लेने की चर्चा को देखा जा रहा था, उसको लेकर अब कोहली ने अपने बयान से ही सबकुछ साफ कर दिया है।
क्रिकेट | Jun 21, 2026 11:47 pm IST -
बेन स्टोक्स की हुई वापसी संभालेंगे कप्तानी की जिम्मेदारी, इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के लिए किया स्क्वाड का ऐलान
ENG vs NZ: इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले को लेकर स्क्वाड का ऐलान कर दिया है जिसमें बेन स्टोक्स जिनको नाइटक्लब विवाद के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर रखा गया था, उनकी कप्तान के तौर पर वापसी हुई है।
क्रिकेट | Jun 21, 2026 09:24 pm IST -
Advertisement
-
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी20 मैच को 7 रनों से किया अपने नाम, पहली बार बांग्लादेश में जीती T20I सीरीज
BAN vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के दौरे पर वनडे सीरीज गंवाने के बाद अब तीन मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करने के साथ उसे अपने नाम कर लिया है।
क्रिकेट | Jun 19, 2026 08:26 pm IST -
नीरज चोपड़ा का आज होगा रुमेश थारंगा से दोहा डायमंड लीग में आमना-सामना, जानें कब-कहां और कितने बजे देखें मुकाबला
ओलंपिक पदक विजेता भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा लगभग एक साल के बाद फिट होकर वापसी के लिए पूरी तरह अब तैयार हैं, जिसमें वह दोहा डायमंड लीग में 19 जून को एक्शन में दिखाई देंगे जहां उनका सामना इस सीजन शानदार फॉर्म में चल रहे श्रीलंका के रुमेश थरंगा पाथिराजे से होगा।
अन्य खेल | Jun 19, 2026 06:04 pm IST -
Advertisement
-
वैभव सूर्यवंशी के बाद अब बिहार की 15 साल की बेटी ने दिखाया मैदान पर कमाल, 126 गेंदों में ठोक दिए 306 रन
वैभव सूर्यवंशी जहां क्रिकेट मैदान पर अपने प्रदर्शन जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं तो वहीं अब बिहार की 15 साल की बेटी अक्षरा गुप्ता ने महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी टूर्नामेंट में सिर्फ 126 गेंदों में नाबाद 306 रन बनाकर सनसनी मचा दी है।
क्रिकेट | Jun 18, 2026 10:25 pm IST -
टीम इंडिया ने जीत के साथ ग्रुप-ए की अंकतालिका में मचाई खलबली, ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर हासिल की नंबर-1 की पोजीशन
ICC Womens T20 WC: भारतीय महिला टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन को नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में भी जारी रखते हुए 95 रनों से उसे अपने नाम किया और ग्रुप-ए की अंकतालिका में पहली पोजीशन पर कब्जा कर लिया है।
क्रिकेट | Jun 17, 2026 10:58 pm IST -
Advertisement
-
IND W vs NED W T20 WC: भारतीय महिला टीम ने 95 रनों से मुकाबला किया अपने नाम, वर्ल्ड कप में दर्ज की लगातार दूसरी जीत
IND W vs NED W T20 WC: भारतीय महिला टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले को 95 रनों से अपने नाम करने के साथ टूर्नामेंट में लगातार अपनी दूसरी जीत हासिल की है।
क्रिकेट | Jun 17, 2026 10:28 pm IST -
आर्चरी वर्ल्ड कप में धीरज-कुमकुम की जोड़ी ने रचा इतिहास, ओलंपिक चैंपियन को मात देकर गोल्ड मेडल किया अपने नाम
आर्चरी वर्ल्ड कप के मिक्सड टीम इवेंट में धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम मोहोद की जोड़ी ने इतिहास रचने के साथ रिकर्व मिश्रित टीम फाइनल में ओलंपिक चैंपियन साउथ कोरिया की जोड़ी को 5-1 से मात देने के साथ गोल्ड मेडल को अपने नाम किया है।
अन्य खेल | Jun 14, 2026 07:00 pm IST -
Advertisement
-
IND vs PAK: एजबेस्टन की पिच पर बल्लेबाज या गेंदबाज किसका दिखेगा पलड़ा भारी? टॉस की रहेगी अहम भूमिका
IND vs PAK: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला पाकिस्तानी महिला टीम के खिलाफ खेलेगी, जिसमें दोनों टीमों के बीच में ये मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा।
क्रिकेट | Jun 14, 2026 04:55 pm IST -
ENG vs NZ: न्यूजीलैंड के टेस्ट स्क्वाड में हुई विल यंग की एंट्री, केन विलियमसन की लेंगे जगह
न्यूजीलैंड की टीम अभी इंग्लैंड के दौरे पर है जहां वह तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची है, जिसके पहले मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं कीवी टीम के दिग्गज खिलाड़ी केन विलियमसन के अचानक रिटायरमेंट का ऐलान करने के बाद अब उनकी जगह पर विल यंग को शामिल किया गया है।
क्रिकेट | Jun 13, 2026 05:11 pm IST -
Advertisement
-
बांग्लादेशी क्रिकेटर के साथ पुलिस ने की बदसलूकी, लाठी और पाइप से लगा पीटने का आरोप
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी नईम हसन ने आरोप लगाया है कि उनको कानून प्रवर्तन एजेंसी के लोगों ने उनके साथ बदसलूकी करने के साथ मारपीट की है। इस घटना के बाद अब नईम के गृहनगर चटगांव की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
क्रिकेट | Jun 13, 2026 04:09 pm IST -
नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग में नहीं लेंगे हिस्सा, कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स की तैयारियों पर नजरें
स्टार भारतीय जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा 19 जून को दोहा में होने वाले डायमंड लीग के अगले चरण में हिस्सा नहीं लेने का फैसला लिया है। नीरज अभी अपनी बैक इंजरी से उबरने के बाद आगामी एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स में पूरा ध्यान लगाना चाहते हैं।
अन्य खेल | Jun 12, 2026 11:44 pm IST -
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई 10 साल के आशीर्वाद ने लोकल मैच में दिखाया जलवा, 21 बाउंड्री लगाने के साथ जड़ा शतक
एक तरफ जहां वर्ल्ड क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी को लेकर मौजूदा समय में सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिल रही है तो वहीं इसी बीच उनके छोटे भाई आशीर्वाद जो अभी सिर्फ 10 साल के उन्होंने एक लोकल मैच में 21 बाउंड्री लगाने के साथ शतक जड़ा है।
क्रिकेट | Jun 12, 2026 09:18 pm IST -
BAN vs AUS: तीसरे वनडे से पहले बांग्लादेश को मिली गुड न्यूज, कप्तान मेहदी हसन मिराज अस्पताल से हुए डिस्चार्ज
BAN vs AUS: बांग्लादेश की टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले से पहले एक अच्छी खबर मिली है, जिसमें उनके कप्तान मेहदी हसन मिराज को दूसरे वनडे मैच के दौरान चोटिल हो गए थे उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
क्रिकेट | Jun 12, 2026 08:35 pm IST
- « Prev
- Next »