1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग में नहीं लेंगे हिस्सा, कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स की तैयारियों पर नजरें

नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग में नहीं लेंगे हिस्सा, कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स की तैयारियों पर नजरें

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 12, 2026 11:44 pm IST,  Updated : Jun 12, 2026 11:44 pm IST

स्टार भारतीय जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा 19 जून को दोहा में होने वाले डायमंड लीग के अगले चरण में हिस्सा नहीं लेने का फैसला लिया है। नीरज अभी अपनी बैक इंजरी से उबरने के बाद आगामी एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स में पूरा ध्यान लगाना चाहते हैं।

Neeraj Chopra- India TV Hindi
नीरज चोपड़ा Image Source : AP

डायमंड लीग का अगला चरण 19 जून को दोहा में आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि इसमें नीरज चोपड़ा लंबे समय के बाद एक्शन में दिखाई देंगे। हालांकि अब ये तय हो गया कि नीरज डायमंड लीग के इस चरण में भी हिस्सा नहीं लेंगे। स्टार भारतीय जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा बैक इंजरी से उबरने के बाद अभी स्विट्जरलैंड में ट्रेनिंग कर रहे हैं, जिसमें उनका पूरा ध्यान में जापान में होने वाले एशियन गेम्स और उससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर तैयारी करने पर अपना पूरा ध्यान लगा रहे हैं।

नीरज चोपड़ा अपनी फिटनेस को लेकर कर रहे काम

स्विट्जरलैंड के बिएन में 47 दिन के ऑफ-सीजन ट्रेनिंग कैंप में नीरज चोपड़ा अपने फीजियो ईशान मारवाह और कोच जय चौधरी के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं, जिसमें उनका पूरा ध्यान अपनी फिटनेस को सुधारने पर है। पिछले कुछ सालों में नीरज चोपड़ा फिटनेस की समस्याओं से जूझते हुए नजर आए हैं जिसके चलते उनका प्रदर्शन कुछ बड़े इवेंट में उस तरह का देखने को नहीं मिला जिसकी फैंस को उम्मीद थी। ऐसे में नीरज फिटनेस पर काम कर अपना पुराना फॉर्म एकबार फिर से हासिल करने पर पूरा ध्यान लगा रहे हैं। नीरज चोपड़ा ने पिछले साल दोहा डायमंड लीग में हिस्सा लिया था जिसमें वह अपने करियर में पहली बार 90 मीटर का थ्रो करने में कामयाब हुए जिसमें उन्होंने 90.23 मीटर का थ्रो करने के साथ नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया था। हालांकि पिछली बार दोहा डायमंड लीग में जूलिनय वेबर ने 91.06 मीटर का थ्रो करने के साथ टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया था।

श्रीलंका के रुमेश पथिरागे पर दोहा डायमंड लीग में रहेगी नजरें

नीरज चोपड़ा के बाहर होने के बाद अब दोहा डायमंड लीग में बाकी एथलीटों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक होने की पूरी उम्मीद की जा सकती है, जिसमें सबसे ज्यादा नजरें रोम डायमंड लीग में 92.62 मीटर का थ्रो फेंक कर सभी की नजरों में आने वाले श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी रहे रुमेश पथिरागे पर रहने वाली हैं। दोहा में होने वाली माजराती दोहा डायमंड लीग 2026 इस लीग का सातवां चरण होगा। रुमेश को पूर्व विश्व चैंपियन एंडर्सन पीटर्स के अलावा केशॉर्न वॉलकॉट और जूलियस यीगो से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद की जा सकती है।

ये भी पढ़ें

FIFA World Cup 2026: मैक्सिको और कोरिया ने जीत के साथ किया वर्ल्ड कप का आगाज, इन दो टीमों को मिली पहले दिन हार

मशहूर शूटर जसपाल राणा का निधन, अस्पताल में लंबे समय से चल रहा था इलाज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल