1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. FIFA World Cup 2026: मैक्सिको और कोरिया ने जीत के साथ किया वर्ल्ड कप का आगाज, इन दो टीमों को मिली पहले दिन हार

FIFA World Cup 2026: मैक्सिको और कोरिया ने जीत के साथ किया वर्ल्ड कप का आगाज, इन दो टीमों को मिली पहले दिन हार

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 12, 2026 09:46 am IST,  Updated : Jun 12, 2026 09:47 am IST

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में साउथ कोरिया का सामना चेकिया से हुआ। वहीं इस वर्ल्ड कप का पहला मैच मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया।

Fifa World Cup 2026- India TV Hindi
फीफा वर्ल्ड कप 2026 Image Source : AP

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज शानदार अंदाज में हुआ है। इस सीजन के पहले मैच में साउथ अफ्रीका का सामना को-होस्ट मैक्सिको से हुआ। इस मैच मैक्सिको ने साउथ अफ्रीकी टीम को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया। वहीं दूसरे मैच में साउथ कोरिया और चेकिया की टीमें आमने-सामने हुई। इस मैच में कोरिया की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की। पहले दिन के खेल में जहां साउथ कोरिया और मैक्सिको ने जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया। वहीं चेकिया और साउथ अफ्रीका को हार झेलनी पड़ी।

पहले हाफ में नहीं हुआ एक भी गोल

साउथ कोरिया और चेकिया के बीच खेले गए मैच की बात करें तो इस मुकाबले में दोनों ही टीमों ने पहले हाफ में शानदार खेल दिखाया। पहले हाफ के खत्म होने तक दोनों टीमें एक भी गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी। लेकिन दूसरे हॉफ में कुल तीन गोल हुए और साउथ कोरिया की टीम बाजी मारने में कामयाब रही। चेकिया ने 59वें मिनट में अपना पहला गोल किया और साउथ कोरिया पर 1-0 की बढ़त बना ली। चेकिया के लिए लाडिसलाव क्रेजकी ने पहला गोल किया।

हालांकि यहां से साउथ कोरिया ने भी हार नहीं मानी और हांग इन बियोम ने 67वें में गोल कर टीम को बराबरी दिलाई। इसके बाद साउथ कोरिया के लिए ओह हियोन ग्यू ने 80वें मिनट में दूसरा गोल किया और 2-1 की बढ़त बना ली। चेकिया की टीम अंत तक इस बढ़त को कम नहीं कर सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद चेकिया ने लगातार दबाव बनाने की कोशिश की। उसे कुछ मौके भी मिले, लेकिन दक्षिण कोरिया के गोलकीपर ने शानदार प्रयास कर दो गोल बचाए। अतिरिक्त मिनट में भी चेकिया ने हिम्मत नहीं हारी, लेकिन वह दक्षिण कोरिया के डिफेंस को भेदने में नाकाम रही।

मैक्सिको vs साउथ अफ्रीका मैच में 3 प्लेयर्स को मिला रेड कार्ड

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले और उद्घाटन मैच में मेजबान मैक्सिको ने साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराकर शानदार शुरुआत की। मैक्सिको सिटी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मैक्सिको की टीम शुरू से ही हावी रही। खेल के 9वें मिनट में जूलियन क्विनोन्स ने पहला गोल करके मैक्सिको को 1-0 की बढ़त दिला दी। पहले हाफ के 17वें मिनट में साउथ अफ्रीका के एक खिलाड़ी को यलो कार्ड मिला और दूसरे हाफ के 49वें मिनट में स्पेफेलो सिथोले को गलत तरीके से विरोधी खिलाड़ी को रोकने के कारण सीधे रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर कर दिया गया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका को 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा।

दूसरे हाफ में 67वें मिनट में राउल जिमेनेज ने दूसरा गोल दागकर मैक्सिको को मैच में 2-0 आगे कर दिया। मुकाबले के 84वें मिनट में वीडियो रीप्ले देखने के बाद अफ्रीकी टीम के एक और खिलाड़ी थेम्बा ज्वाने को रेड कार्ड मिल गया और टीम में सिर्फ 9 खिलाड़ी रह गए। मैच के आखिरी समय यानी इंजरी टाइम (90+2 मिनट) में मैक्सिको के खिलाड़ी सीजर मॉन्टेस को भी फाउल के लिए रेड कार्ड मिला, लेकिन इससे मैच के परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ा। अंत में मैक्सिको ने 2-0 से मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया।

यह भी पढ़ें

FIFA World Cup 2026: एक ही मैच में 3 रेड कार्ड का इस्तेमाल, मैक्सिको ने साउथ अफ्रीका को हराकर जीत के साथ किया आगाज

Fifa World Cup 2026: 96 साल के बाद ये दो टीमें वर्ल्ड कप में होंगी आमने-सामने, यहां देखें Day-2 का पूरा शेड्यूल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल