1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND W vs NED W T20 WC: भारतीय महिला टीम ने 95 रनों से मुकाबला किया अपने नाम, वर्ल्ड कप में दर्ज की लगातार दूसरी जीत

IND W vs NED W T20 WC: भारतीय महिला टीम ने 95 रनों से मुकाबला किया अपने नाम, वर्ल्ड कप में दर्ज की लगातार दूसरी जीत

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 17, 2026 06:38 pm IST,  Updated : Jun 17, 2026 10:28 pm IST

IND W vs NED W T20 WC: भारतीय महिला टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले को 95 रनों से अपने नाम करने के साथ टूर्नामेंट में लगातार अपनी दूसरी जीत हासिल की है।

India Women vs Netherlands Women- India TV Hindi
भारत बनाम नीदरलैंड्स, महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच। Image Source : PTI/AFP

IND W vs NED W T20 WC: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने ग्रुप-ए में अपना दूसरा मुकाबला नीदरलैंड्स महिला टीम के खिलाफ हेडिंग्ले के स्टेडियम में खेला जिसे वह 95 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम करने में कामयाब रही हैं। इस मैच में नीदरलैंड्स महिला टीम की कप्तान बैबेट डी लीड ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। भारतीय महिला टीम ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रनों का स्कोर बनाया था। इसके बाद नीदरलैंड्स महिला टीम टारगेट का पीछा करते हुए 17.3 ओवर्स में 114 रन बनाकर सिमट गई, जिसमें टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में श्री चरणी और शैफाली वर्मा का कमाल देखने को मिला। इस जीत के साथ अब टीम इंडिया ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।

भारतीय महिला टीम की तरफ से स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने आखिरकार कमाल दिखाते हुए इस मुकाबले में पहले विकेट के लिए 115 रनों की बेहतरीन शतकीय साझेदारी की जिसमें टीम इंडिया की तरफ से शैफाली वर्मा ने 55 रनों की बेहतरीन पारी खेली तो वहीं स्मृति मंधाना के बल्ले से 74 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी देखने को मिली। इसके अलावा ऋचा घोष के बल्ले से 20 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली। नीदरलैंड्स की तरफ से गेंदबाजी में कैरोलीन डी लैंग ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए।

नीदरलैंड्स महिला टीम जब इस मुकाबले में टारगेट का पीछा करने उतरी तो उन्होंने अपना पहला विकेट 34 के स्कोर पर हीदर सीजर्स के रूप में गंवाया, जिसके बाद उनके लगातार अंतराल में विकेट गिरने का सिलसिला देखने को मिला। नीदरलैंड्स महिला टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन इस मैच उनकी कप्तान बैबेट डी लीडे ने बनाए जिनके बल्ले से 28 रन देखने को मिले। वहीं नीदरलैंड्स टीम के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी छूने में कामयाब नहीं हो सके। भारतीय महिला टीम की तरफ से गेंदबाजी में श्री चरणी ने 4 जबकि शैफाली वर्मा ने 3 विकेट हासिल किए तो वहीं नंदिनी शर्मा 2 जबकि दीप्ति शर्मा ने एक विकेट हासिल किया।

यहां पर देखिए इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारतीय महिला टीम - शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा।

नीदरलैंड्स महिला टीम - हीदर सीजर्स, फेबे मोल्केनबोएर, बैबेट डी लीडे (विकेटकीपर, कप्तान), स्टर्रे कालिस, रॉबिन रिजके, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, आइरिस जविलिंग, मायरथे वैन डेन राड, कैरोलीन डी लैंग, सिल्वर सीजर्स, इसाबेल वोनिंग।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल