1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई 10 साल के आशीर्वाद ने लोकल मैच में दिखाया जलवा, 21 बाउंड्री लगाने के साथ जड़ा शतक

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई 10 साल के आशीर्वाद ने लोकल मैच में दिखाया जलवा, 21 बाउंड्री लगाने के साथ जड़ा शतक

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 12, 2026 09:18 pm IST,  Updated : Jun 12, 2026 09:18 pm IST

एक तरफ जहां वर्ल्ड क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी को लेकर मौजूदा समय में सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिल रही है तो वहीं इसी बीच उनके छोटे भाई आशीर्वाद जो अभी सिर्फ 10 साल के उन्होंने एक लोकल मैच में 21 बाउंड्री लगाने के साथ शतक जड़ा है।

Vaibhav Sooryavanshi And His younger brother Ashirwad- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी और उनका छोटा भाई आशीर्वाद Image Source : AP/FACEBOOK SANJEEV SOORYAVANSHI

भारतीय क्रिकेट ही नहीं इस समय वर्ल्ड क्रिकेट में भी एक नाम जिसको लेकर हर कहीं चर्चा देखने को मिल रही है वह 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं। आईपीएल 2026 के सीजन में बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद वैभव सूर्यवंशी की अब इंडियन टीम में भी एंट्री हो गई है। वहीं इसी बीच 13 जून को वैभव के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी जो अभी सिर्फ 10 साल के हैं उन्होंने  समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच में क्रिकेट अकादमी ताजपुर की ओर से खेलते हुए 87 गेंदों पर 103 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेलने के साथ सुर्खियां बटोरी हैं, जिसमें वह 20 चौके लगाने के साथ एक छक्का भी लगाने में कामयाब हुए थे।

वैभव के बड़े भाई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी

आशीर्वाद सूर्यवंशी जो अभी सिर्फ 10 साल के हैं वह वैभव की तरह बाएं नहीं बल्कि दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। लोकल मैच में आशीर्वाद के बल्ले से 87 गेंदों में 103 रनों की पारी देखने को मिली जिसमें उनका स्ट्राइक रेट लगभग 120 के करीब का था। वैभव के बड़े भाई उज्जवल सूर्यवंशी ने आशीर्वाद की शानदार पारी की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर स्टोरी शेयर करते हुए दी। वहीं उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने फेसबुक पर किए पोस्ट में लिखा कि मेरे छोटे बेटे आशीर्वाद सूर्यवंशी ने आज प्रैक्टिस मैच में अपना पहला शतक बनाया। आप सभी से अनुरोध है कि आशीर्वाद पर भी अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें।

Ashirwad Suryavanshi
Image Source : SOCIAL MEDIAआशीर्वाद सूर्यवंशी

अभी इंडिया-ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं वैभव

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में जहां जगह मिल चुकी है तो वहीं अभी वह इंडिया-ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर खेली जा रही ट्राई सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं। वैभव ने अभी तक इस ट्राई सीरीज में 2 मुकाबले खेले हैं, जिसमें दोनों में ही वह 50 रनों का आंकड़ा पार करने में कामयाब नहीं हो सके। श्रीलंका-ए टीम के खिलाफ मैच में वैभव के बल्ले से जहां 14 रन बनाकर आउट हो गए तो वहीं अफगानिस्तान-ए के खिलाफ हुए मुकाबले में उनके बल्ले से 22 गेंदों में 44 रनों की पारी देखने को मिली थी। अब ऐसे में सीरीज के आगामी मुकाबलों में फैंस को वैभव से एक बड़ी पारी की काफी उम्मीद है।

ये भी पढ़ें

IND vs AFG: बारिश की वजह से पहले वनडे मैच में फिर सकता है पानी, धर्मशाला में येलो अलर्ट की है वॉर्निंग

IND vs AFG: भारत बनाम अफगानिस्तान पहले वनडे की तारीख अचानक क्यों बदली, क्या है इसके पीछे की वजह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल