1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AFG: भारत बनाम अफगानिस्तान पहले वनडे की तारीख अचानक क्यों बदली, क्या है इसके पीछे की वजह

IND vs AFG: भारत बनाम अफगानिस्तान पहले वनडे की तारीख अचानक क्यों बदली, क्या है इसके पीछे की वजह

 Published : Jun 12, 2026 03:36 pm IST,  Updated : Jun 12, 2026 03:36 pm IST

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। सीरीज का पहला मैच 13 जून को खेला जाएगा, हालांकि पहले इस मैच की तारीख 14 जून रखी गई थी। अब से करीब एक महीने पहले ये ऐलान किया गया था।

shubman gill and rohit sharma- India TV Hindi
शुभमन गिल और रोहित शर्मा Image Source : AFP

भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच सीरीज अभी जारी है। टेस्ट के बाद अब वनडे मैचों की बारी है। सीरीज का ऐलान तो बहुत पहले ही हो गया था, लेकिन कुछ ही दिन पहले अचानक इसके शेड्यूल में बदलाव किया गया। एक मैच की तारीख पहले कर दी गई है। आखिर ऐसा फैसला क्यों लेना पड़ा। ये हम आपको बताएंगे। साथ ही ये भी बताएंगे कि पहला मैच कब होना था और अब कब खेला जाएगा। 

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे 14 जून को होना था, अब 13 को खेला जाएगा

बीसीसीआई की ओर से जब भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज के शेड्यूल का ऐलान किया गया था, तब पहला मैच 14 जून यानी रविवार को रखा गया था। इसके बाद दूसरा मैच 17 जून और तीसरा व आखिरी मुकाबला 20 जून को खेला जाना तय था। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान 19 मई को किया गया। यानी सीरीज के करीब एक महीने पहले स्क्वाड आया। इस दौरान ही बीसीसीआई ने ये भी ऐलान कर दिया कि पहला मैच अब 14 की जगह 13 जून को खेला जाएगा। यानी मैच को एक दिन पहले ले आया गया। अब मैच शनिवार को होगा। 

14 जून को खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप का मैच

जब इस पहले मैच की तारीख में बदलाव किया गया, उस वक्त कोई कारण नहीं बताया गया। लेकिन आपको जानकारी के लिए बता दें कि 14 जून को भारतीय टीम का एक और मैच है। 12 जून से आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का आगाज है। भारतीय टीम अपना पहला मैच 14 जून को खेलेगी। ये मैच पाकिस्तान के खिलाफ होगा, जो कि एक हाईवोल्टेज मुकाबला होगा। चूंकि भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज है। मैच दोपहर में डेढ़ बजे से शुरू होकर रात में करीब 9 बजे तक चल सकता है। वहीं महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच शाम को सात बजे से शुरू होगा। 

बीसीसीआई ने एक दिन पहले कर दिया पहला वनडे मुकाबला

अगर भारत बनाम अफगानिस्तान पहला वनडे 14 जून को ही होता, जैसा कि पहले शेड्यूल में बताया गया था, तो शाम के कुछ घंटे ऐसे होते जब भारत की महिला और पुरुष टीम एक साथ खेल रही होतीं। यानी टीवी और मोबाइल पर लाइव मैच देखने वाले दर्शक दो जगह बंट जाते। अब आईसीसी टूर्नामेंट का तो शेड्यूल बदला नहीं जा सकता, इसलिए बीसीसीआई ने भारत बनाम अफगानिस्तान पहले वनडे को एक दिन पहले कराने का ऐलान कर दिया। हालांकि बीसीसीआई ने इसके पीछे की कोई वजह नहीं बताई है। 

भारतीय टीम का पूरा स्क्वॉड: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव। 

यह भी पढ़ें 

IND vs AFG: ​दोपहर में कितने बजे से शुरू होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला वनडे मैच, नोट कीजिए वक्त नहीं तो छूट जाएगा मुकाबला

हार्दिक पांड्या के क्रिकेट करियर पर संकट, वनडे टीम से बाहर, T20I में नहीं मिली एंट्री

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल