1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक पांड्या के क्रिकेट करियर पर संकट, वनडे टीम से बाहर, T20I में नहीं मिली एंट्री

हार्दिक पांड्या के क्रिकेट करियर पर संकट, वनडे टीम से बाहर, T20I में नहीं मिली एंट्री

 Published : Jun 12, 2026 12:54 pm IST,  Updated : Jun 12, 2026 12:54 pm IST

हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भी टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। ऐसे में उनकी वापसी कब तक होगी, कहना काफी मुश्किल है।

hardik pandya- India TV Hindi
हार्दिक पांड्या Image Source : GETTY

हार्दिक पांड्या के क्रिकेट करियर पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। वे इस वक्त भारत की किसी भी टीम में नहीं हैं। टेस्ट तो वे काफी वक्त से नहीं खेल रहे हैं। वनडे में वे अचानक बाहर हो गए। साथ ही अगली टी20 इंटरनेशनल सीरीज में उन्हें चुना नहीं गया है। ऐसे में वे कब और कैसे खेल पाएंगे, इसको लेकर अभी पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। 

साल 2016 में किया था हार्दिक पांड्या ने इंटरनेशनल डेब्यू

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू साल 2016 में किया था। हालांकि उन्हें टेस्ट डेब्यू का मौका साल 2017 में मिल पाया था। इसके बाद उन्होंने आखिरी टेस्ट 2018 में खेला, तब से लेकर अब वे कोई टेस्ट नहीं खेले हैं। इस दौरान कुल 11 टेस्ट खेलकर हार्दिक ने 532 रन बनाए। इसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल रहे। वनडे की बात करें तो हार्दिक ने अपना आखिरी वनडे मुकाबला मार्च 2025 में खेला था। ये चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल था। 

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से भी हो गए हैं बाहर

इस बीच हार्दिक को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन शर्त ये थी कि वे पूरी तरह से फिट होंगे, तभी खेल पाएंगे। अपनी फिटनेस के लिए हार्दिक सीओई पहुंचे और कुछ ही दिन में फिट हो भी गए। लेकिन अगले ही दिन अचानक खबर सामने आई कि हार्दिक की पुरानी चोट फिर से उभर आई है, इसलिए वे अफगानिस्तान के खिलाफ वनड सीरीज से बाहर हो गए हैं। हालांकि अभी इसको लेकर बीसीसीआई ने कोई अपडेट नहीं दिया है। 

आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए टीम में नहीं मिला मौका

टी20 क्रिकेट हार्दिक के पसंदीदा खेल रहा है। उसी में उन्होंने सबसे पहले डेब्यू किया था। वे आखिरी बार भारत के लिए इस फॉर्मेट में  मार्च 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए दिखे थे। इसके बाद वे आईपीएल खेल रहे थे। इस बीच जब बीसीसीआई ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया तो उसमें हार्दिक का नाम नहीं था। यानी वे फिलहाल टी20 भी नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में देखना होगा कि हार्दिक पूरी तरह से कब तक फिट होते हैं उनकी वापसी टीम इंडिया में कब तक हो सकती है। 

यह भी पढ़ें 

T20 World Cup 2026: आज खेला जाएगा पहला मुकाबला, कितने बजे और कैसे देख पाएंगे लाइव मैच

ICC Rankings: ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी रैंकिंग में भयंकर नुकसान, अब पाकिस्तान के करीब पहुंची टीम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल