1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2026: आज खेला जाएगा पहला मुकाबला, कितने बजे और कैसे देख पाएंगे लाइव मैच

T20 World Cup 2026: आज खेला जाएगा पहला मुकाबला, कितने बजे और कैसे देख पाएंगे लाइव मैच

 Published : Jun 12, 2026 12:08 pm IST,  Updated : Jun 12, 2026 12:33 pm IST

टी20 विश्व कप का आज पहला मैच खेला जाएगा। इस बार का आईसीसी टूर्नामेंट इंग्लैंड में हो रहा है, इसलिए मैच शुरू होने के वक्त का खास ख्याल रखिएगा। पहला मैच कितने बजे शुरू होगा और इसे आप टीवी व मोबाइल पर लाइव कैसे देख पाएंगे, ये जान लीजिए।

ICC Women's T20 World Cup 2026- India TV Hindi
ICC Women's T20 World Cup 2026 Image Source : INDIA TV

टी20 विश्व कप का आगाज आज से होने जा रहा है। पहला मुकाबला आज देर रात से शुरू होगा। पहले दिन केवल एक ही मैच है। टीम इंडिया अभी नहीं खेल रही है। उसका मैच 14 जून को खेला जाएगा। इसके लिए भारतीय टीम हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में अपनी तैयारी कर रही है। आज का पहला मैच कितने बजे से शुरू होगा और कौन कौन सी टीमें आमने सामने होंगी, ये जान लीजिए। ताकि अगर आप मैच देखने चाहें तो आपके पास पूरी जानकारी हो। 

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में आज इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मैच, भारत में रात 11 बजे से होगा शुरू

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का पहला मैच आज खेला जाएगा। इस बार का विश्व कप इंग्लैंड में हो रहा है। वहां के और भारत के टाइम में काफी फर्क है, इसलिए इसका आपको खास ख्याल रखना है। आज यानी पहले दिन 12 जून को मेजबानी इंग्लैंड और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच मैच खेला जाएगा। पहले दिन केवल एक ही मैच है। ये भारतीय समय अनुसार रात 11 बजे से शुरू होगा। जो अगर पूरा चला तो देर रात दो से ढाई बजे तक चलता रह सकता है। अगले दिन यानी 13 जून को तीन मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दिन में तीन बजे से, दूसरा शाम को सात बजे से और तीसरा रात में 11 बजे शुरू होगा। 

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका महिला टी20 मैच स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉट स्टार पर देख पाएंगे लाइव

इस बीच अगर मैच को लाइव देखने की बात की जाए तो इस बार के आईसीसी टी20 विश्व कप के राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। यानी अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो इसके लिए स्टार स्पोर्ट्स पर जाना होगा, वहां कई चैनलों पर मैच दिखाए जाएंगे। वहीं अगर आप मोबाइल या फिर स्मार्ट टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको जियो हॉट स्टार पर जाना होगा। टेबलेट पर भी यहीं मैच देखा जा सकेगा।  

28 जून तक चलेंगे लीग मैच, 5 जुलाई को खेला जाएगा महिला टी20 विश्व कप का फाइनल

आज यानी 12 जून से शुरू महिला टी20 विश्व कप के लीग मैच 28 जून तक चलेंगे। इसके बाद 30 जून से सेमीफाइनल का दौर शुरू होगा। 5 जुलाई को इसका फाइनल खेला जाएगा। यानी इसी दिन पता चलेगा कि इस बार की महिला टी20 क्रिकेट चैंपियन टीम कौन सी है। भारतीय महिला टीम इस बार भी खिताब जीतने की प्रबल दावेदार बनकर इसमें एंट्री कर रही है। देखना होगा कि हरमनप्रीत कौर की सेना कैसा खेल दिखाती है। 

यह भी पढ़ें 

ICC Rankings: ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी रैंकिंग में भयंकर नुकसान, अब पाकिस्तान के करीब पहुंची टीम

FIFA World Cup 2026: मैक्सिको और कोरिया ने जीत के साथ किया वर्ल्ड कप का आगाज, इन दो टीमों को मिली पहले दिन हार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल