आईसीसी रैंकिंग एक बार फिर से अपडेट हो गई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम की हालत इसमें और भी खराब होती जा रही है। इस वक्त टीम बांग्लादेश के दौरे पर है, जहां तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहले दो मैच बांग्लादेश ने अपने नाम किए हैं। इससे ऑस्ट्रेलिया को रैंकिंग में भयंकर नुकसान हुआ है। टीम अब पाकिस्तान के करीब जा पहुंची है, हो सकता है कि टीम इससे भी नीचे चली जाए। सीरीज का आखिरी मैच अभी बाकी है।
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले दोनों मैच हारी ऑस्ट्रेलियाई टीम
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। वनडे सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 86 रन के बड़े अंतर से हराया, वहीं दूसरे मैच में उसे 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश ने बीच में बाधा डाली, इसलिए मैच का परिणाम डकबर्थ लुइस मैथड से निकालना पड़ा। अब बांग्लादेश की टीम सीरीज जीत चुकी है। सीरीज का आखिरी मैच 17 जून को खेला जाएगा। बांग्लादेश की कोशिश होगी कि ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ किया जाए, देखना होगा कि आखिरी मैच में क्या कुछ होता है।
ऑस्ट्रेलिया की रेटिंग 106 से सीधी 102 पर पहुंची
वनडे सीरीज शुरू होने से पहले आईसीसी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरे नंबर पर थी और उसकी रेटिंग 106 की थी। लेकिन अब टीम नीचे जा चुकी है। लगातार दो वनडे मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया की रेटिंग 101 की हो गई है। टीम एक स्थान के नुकसान के साथ नंबर चार पर पर जा चुकी है। वहीं नंबर चार पर चल रही साउथ अफ्रीका की टीम अब एक स्थान के फायदे के साथ नंबर तीन पर पहुंच गई है। टीम की रेटिंग 102 की है।

पाकिस्तान से भी नीचे जा सकती है टीम
खास बात ये है कि अब टीम की हालत ये हो गई है कि ऑस्ट्रेलिया अब पाकिस्तान के करीब जा पहुंची है और रेटिंग भी करीब करीब उतनी ही है। पाकिस्तान की टीम रैंकिंग में नंबर 5 पर है और उसकी रेटिंग 100 की है। अब इन दोनों के बीच केवल एक रेटिंग अंक का ही अंतर है। अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम एक और मैच बांग्लादेश से हार गई तो हो सकता है कि पाकिस्तान से भी नीचे चली जाए। यानी टीम की रेटिंग 100 से भी कम हो सकती है।
यह भी पढ़ें