Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का हो गया ऐलान, जानिए किस दिन भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का हो गया ऐलान, जानिए किस दिन भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Written By: Vanson Soral @VansonSoral Published : Feb 24, 2026 02:37 pm IST, Updated : Feb 24, 2026 02:55 pm IST

ICC Women's T20 World Cup 2026: ICC ने वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इसके साथ भारत बनाम पाकिस्तान मैच की तारीख भी सामने आ गई है।

T20 World Cup 2026- India TV Hindi
Image Source : AFP T20 वर्ल्ड कप 2026

ICC Women's T20 World Cup 2026 Schedule: महिला क्रिकेट के सबसे बड़े मंच का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। ICC ने वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप के पूरे शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही भारत बनाम पाकिस्तान मैच की तारीख का भी खुलासा हो गया है। एक बार फिर दो चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें ICC टूर्नामेंट में आमने-सामने होंगी, जहां मुकाबला सिर्फ जीत-हार का नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा का भी होगा। ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप इस साल 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा और इस बार 12 टीमें हिस्सा लेंगी।

एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान 

ग्रुप 1 में ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स को जगह मिली है। लीग स्टेज में ही भारत और पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा। भारत और पाकिस्तान 14 जून को एजबेस्टन में आमने-सामने होंगे। महिला क्रिकेट में भी यह प्रतिद्वंद्विता हर बार रोमांच से भर देती है, और इस बार भी स्टेडियम खचाखच भरे रहने की उम्मीद है। भारत हालिया टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन कर चुका है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 6 बार की चैंपियन टीम है। ऐसे में इस ग्रुप को ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ कहा जा रहा है। पाकिस्तान भी बड़े मंच पर उलटफेर करने की क्षमता रखता है, जिससे भारत-पाक मुकाबला और भी अहम बन गया है।

इंग्लैंड-स्कॉटलैंड मुकाबला भी चर्चा में

नेपाल में हुए क्वालीफायर के बाद बांग्लादेश, आयरलैंड, नीदरलैंड्स और स्कॉटलैंड ने भी अपना टिकट पक्का किया। अब ये टीमें मेजबान इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के साथ खिताब की दौड़ में शामिल होंगी। ग्रुप स्टेज में 20 जून को हेडिंग्ले में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला भी खास रहेगा। यह पहली बार होगा जब दोनों टीमें इंग्लैंड की धरती पर किसी वर्ल्ड कप में भिड़ेंगी। टूर्नामेंट का फाइनल 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप

ग्रुप 1: ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स

ग्रुप 2: वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड

ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल

  • 13 जून 2026: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, एजबेस्टन (11:00 PM IST)
  • 13 जून 2026: स्कॉटलैंड बनाम आयरलैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (3:00 PM IST)
  • 13 जून 2026: ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (7:00 PM IST)
  • 13 जून 2026: वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड, हैम्पशायर बाउल (11:00 PM IST)
  • 14 जून 2026: बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड्स, एजबेस्टन (3:00 PM IST)
  • 14 जून 2026: भारत बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन (7:00 PM IST)
  • 16 जून 2026: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, हैम्पशायर बाउल (7:00 PM IST)
  • 16 जून 2026: इंग्लैंड बनाम आयरलैंड, हैम्पशायर बाउल  (11:00 PM IST)
  • 17 जून 2026: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, हेडिंग्ले (3:00 PM IST)
  • 17 जून 2026: भारत बनाम नीदरलैंड्स, हेडिंग्ले (7:00 PM IST)
  • 17 जून 2026: साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन (11:00 PM IST)
  • 18 जून 2026: वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड, हेडिंग्ले (11:00 PM IST)
  • 19 जून 2026: न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड, हैम्पशायर बाउल (11:00 PM IST)
  • 20 जून 2026: ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स, हैम्पशायर बाउल (3:00 PM IST)
  • 20 जून 2026: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, हैम्पशायर बाउल (7:00 PM IST)
  • 20 जून 2026: इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, हेडिंग्ले (11:00 PM IST)
  • 21 जून 2026: वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (3:00 PM IST)
  • 21 जून 2026: साउथ अफ्रीका बनाम इंडिया, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (7:00 PM IST)
  • 23 जून 2026: न्यूजीलैंड बनाम स्कॉटलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (3:00 PM IST)
  • 23 जून 2026 : श्रीलंका बनाम आयरलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (7:00 PM IST)
  • 23 जून 2026: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, हेडिंग्ले (11:00 PM IST)
  • 24 जून 2026: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (11:00 PM IST)
  • 25 जून 2026: भारत बनाम बांग्लादेश, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (7:00 PM IST)
  • 25 जून 2026: साउथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (11:00 PM IST)
  • 26 जून 2026: श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (11:00 PM IST)
  • 27 जून 2026: पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (3:00 PM IST)
  • 27 जून 2026: वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (7:00 PM IST)
  • 27 जून 2026: भारत बनाम न्यूजीलैंड, द ओवल (11:00 PM IST)
  • 28 जून 2026: साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (3:00 PM IST)
  • 28 जून 2026: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (7:00 PM IST)

नॉकआउट मुकाबले

  • 30 जून 2026: सेमीफाइनल 1, द ओवल (7:00 PM IST)
  • 2 जुलाई 2026: सेमीफाइनल 2, द ओवल (11:00 PM IST)
  • 5 जुलाई 2026: फाइनल, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (7:00 PM IST)

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement