भारत और न्यूजीलैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में अब तक चार मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें टीम इंडिया ने पहले तीन मैचों को अपने नाम करने साथ अजेय बढ़त हासिल कर ली थी, तो वहीं मेजबान न्यूजीलैंड की टीम ने चौथे मुकाबले में वापसी की और उसे 87 रनों से अपने नाम किया था। अब दोनों टीमों के बीच में इस सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क में एक नवंबर को खेला जाएगा, जिसमें टीम इंडिया की कोशिश सीरीज अंत जीत के साथ करने पर रहने वाली हैं। वहीं आपको इस मुकाबले को फ्री में लाइव कब, कहां और कैसे देख सकते हैं इसके जानकारी देने जा रहे हैं।
पांचवें टी20 मैच का सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा लाइव प्रसारण
पांच मैचों की भारत और न्यूजीलैंड के बीच में खेली जा रही टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है, जिसमें अगर आप मैच टीवी पर देखना चाहते हैं, तो उस स्थिति में आपको 'सोनी स्पोर्ट्स' चैनल का सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा। वहीं, अगर आप इसे मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखना चाहते हैं, तो आपके फोन या टीवी में 'सोनीलिव' का एप होना जरूरी है। हालांकि, इन दोनों ही जगहों टीवी चैनल और मोबाइल एप पर मैच देखने के लिए आपको इनका सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा और ऐसे में आप यहां फ्री में मैच नहीं देख पाएंगे।
पांचवां टी20 मैच भारत बनाम न्यूजीलैंड कैसे देखें लाइव?
हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेले जाने वाले भारत और न्यूजीलैंड के बीच में टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले को आप कैसे फ्री में देख सकते हैं अब हम आपको उसके बारे में बताने जा रहे हैं। आप अगर आप इस मैच को बिना कोई एक पैसा खर्च किए बिल्कुल फ्री में देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास 'डीडी फ्री डिश' का कनेक्शन होना चाहिए, क्योंकि भारत और न्यूजीलैंड सीरीज के मैचों का लाइव प्रसारण फ्री में डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है। ऐसे आप पांचवें टी20 मैच का फ्री में सीधा प्रसारण डीडी फ्री डिश कनेक्शन के जरिए अपने टीवी पर देख सकते हैं।
कब और कितने बजे शुरू होगा मुकाबला
टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले के शुरू होने के समय को लेकर बात की जाए को भारत और न्यूजीलैंड के बीच में पांचवें टी20 मैच की पहली गेंद भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 पर फेंकी जाएगी तो वहीं टॉस मुकाबला शुरू होने से ठीक आधे घंटे पहले भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे होगा।
ये भी पढ़ें
भारत-न्यूजीलैंड ने मिलकर हासिल की बड़ी उपलब्धि, T20I यह कारनामा करने वाली बनी पहली फुल मेंबर्स टीमें