1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WTC 2025-27 प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा हुआ खत्म, टॉप पोजीशन गंवाई, यह टीम बनी नंबर-1

WTC 2025-27 प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा हुआ खत्म, टॉप पोजीशन गंवाई, यह टीम बनी नंबर-1

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 31, 2026 07:14 pm IST,  Updated : Oct 31, 2026 07:15 pm IST

साउथ अफ्रीका की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को केपटाउन टेस्ट में 176 रनों के बड़े अंतर से मात देने के साथ WTC 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में चले आ रहे उनके दबदबे को खत्म करने में कामयाबी हासिल की है, जिसमें कंगारू टीम ने नंबर-1 की पोजीशन को गंवा दिया है।

South Africa vs Australia- India TV Hindi
साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया Image Source : AFP

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला गया, जिसको मेजबान अफ्रीकी टीम मुकाबले के आखिरी दिन 176 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में पहली पारी में 100 रनों से पिछड़ने के बावजूद साउथ अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलिया को 288 रनों का टारगेट चौथी पारी में देने में कामयाब रही, जिसके बाद कंगारू टीम अपने दूसरी पारी में सिर्फ 111 रन बनाकर सिमट गई। इस हार के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में लगातार चला आ रहा दबदबा भी खत्म हो गया जिसमें उन्होंने टॉप की पोजीशन को गंवा दिया है। वहीं उनकी इस हार से न्यूजीलैंड की टीम को फायदा पहुंचा है जो अब पहले नंबर पर पहुंच गई है।

साउथ अफ्रीका जीत के साथ WTC 2025-27 प्वाइंट्स टेबल में पहुंची दूसरे नंबर पर

केपटाउन टेस्ट मैच के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल को लेकर बात की जाए तो उसमें काफी अधिक उथल-पुथल देखने को टॉप पोजीशन में मिली है। ऑस्ट्रेलियाई टीम जो पहले टॉप पर काबिज थी वह केपटाउन टेस्ट मैच गंवाने के साथ अब 69.23 अंक प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम को ऑस्ट्रेलिया की हार से फायदा मिला है जो अब 72.22 अंक प्रतिशत के साथ पहले नंबर पर काबिज हो गई है। साउथ अफ्रीका को लेकर बात की जाए तो केपटाउन टेस्ट मैच जीतने के साथ वह अब दूसरे नंबर पर पहुंच गई है, जिसमें उनके अंकों का कुल प्रतिशत 71.43 का है।

भारतीय टीम चौथे नंबर पर काबिज

WTC 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में भारतीय टीम की स्थिति को लेकर बात की जाए तो वह अभी चौथे नंबर पर है, जिसमें उसको बांग्लादेश की वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली हार का फायदा मिला और पांचवें से सीधे चौथे नंबर पर टीम इंडिया पहुंच गई। भारतीय टीम के अभी WTC 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में कुल अंक प्रतिशत 51.52 है, जबकि पांचवें नंबर पर बांग्लादेश की टीम 47.62 अंक प्रतिशत के साथ है।

पोजीशन टीम कुल अंक अंकों का प्रतिशत
1 न्यूजीलैंड 52 72.22
2 साउथ अफ्रीका 60 71.43
3 ऑस्ट्रेलिया 108 69.23
4 भारत 68 51.52
5 बांग्लादेश 40 47.62
6 इंग्लैंड 74 38.54
7 श्रीलंका 24 33.33
8 वेस्टइंडीज 42 36.92
9 पाकिस्तान 5 4.63

ये भी पढ़ें

भारत-न्यूजीलैंड ने मिलकर हासिल की बड़ी उपलब्धि, T20I यह कारनामा करने वाली बनी पहली फुल मेंबर्स टीमें

टेस्ट क्रिकेट में कगिसो रबाडा का ऐतिहासिक मुकाम, सबसे तेज 350 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बने

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।