1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत-न्यूजीलैंड ने मिलकर हासिल की बड़ी उपलब्धि, T20I यह कारनामा करने वाली बनी पहली फुल मेंबर्स टीमें

भारत-न्यूजीलैंड ने मिलकर हासिल की बड़ी उपलब्धि, T20I यह कारनामा करने वाली बनी पहली फुल मेंबर्स टीमें

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 31, 2026 05:05 pm IST,  Updated : Oct 31, 2026 05:06 pm IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच में पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला ऑकलैंड के स्टेडियम में खेला गया, जिसको कीवी टीम 87 रनों के अंतर से जीतने में कामयाब रही। वहीं दोनों टीमों ने इस मुकाबले में एक ऐसी उपलब्धि हासिल की जो इससे पहले फुल मेंबर्स टीमों में कोई टीम हासिल नहीं कर सकी थी।

India vs New Zealand- India TV Hindi
भारत बनाम न्यूजीलैंड Image Source : AFP

भारत और न्यूजीलैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में दोनों ही टीमों ने मिलकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए सीरीज के चौथे टी20 मैच में मेजबान न्यूजीलैंड की टीम ने जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 259 रनों का स्कोर बनाया था तो वहीं भारतीय टीम टारगेट का पीछा करते हुए 172 का स्कोर ही बनाने में कामयाब हो सकी, जिसके दम पर न्यूजीलैंड ने मुकाबला 87 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया। वहीं इस मैच में दोनों ही टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में एक साल में 2000 या उससे अधिक रन भी पूरे कर लिए। इसी के साथ टी20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर्स टीमों में भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही पहली ऐसी टीम बन गई हैं जो एक साल में किसी विरोधी टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में 2000 या उससे अधिक रन बनाने में कामयाब हो सकी हैं।

भारत और न्यूजीलैंड ने साल 2026 में खेले एक-दूसरे के खिलाफ 10 मुकाबले

साल 2026 में भारत और न्यूजीलैंड का आमना-सामना टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में अब तक 10 बार हो चुका है जिसमें बल्लेबाजों का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले इन 10 टी20 मैचों में से जहां 8 को अपने नाम किया है तो वहीं सिर्फ 2 मुकाबलों में उनको हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल 36.4 के औसत से 2075 रन बनाए हैं। वहीं न्यूजीलैंड को लेकर बात की जाए तो उनका भी ऐसा ही प्रदर्शन बल्लेबाजी में देखने को मिला है, लेकिन वह सिर्फ 2 ही मैच जीतने में कामयाब हो सके हैं। न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में साल 2026 में कुल 10 मुकाबलों में खेलते हुए 29.58 के औसत से 2012 रन बनाए हैं।

कंबोडिया की टीम पहली बार किया था यह कारनामा

टी20 इंटरनेशनल में एक साल में किसी विरोधी टीम के खिलाफ 2000 या उससे अधिक रन बनाने का कारनामा पहली बार करने का रिकॉर्ड एसोसियेट देश की टीम कंबोडिया के नाम पर है, जिन्होंने साल 2025 में इंडोनेशिया की टीम के खिलाफ कुल 2109 रन बनाए थे। वहीं फुल मेंबर्स टीमों में भारत और न्यूजीलैंड की टीम यह कारनामा करने वाली पहली टीमें हैं।

एक साल में किसी विरोधी टीम के खिलाफ T20I में 2000 या उससे अधिक रन बनाने वाली टीमें

  • कंबोडिया - 2109 रन बनाम इंडोनेशिया (साल 2025)
  • भारत - 2075 रन बनाम न्यूजीलैंड (साल 2026)
  • न्यूजीलैंड - 2012 रन बनाम भारत (साल 2026)

ये भी पढ़ें

टेस्ट क्रिकेट में कगिसो रबाडा का ऐतिहासिक मुकाम, सबसे तेज 350 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बने

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम में हुआ बदलाव, आकिब नबी को मिली जगह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।