1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महज 23 मैचों में 9 हार! श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान मुकाबले गंवाने की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव से आगे निकले

महज 23 मैचों में 9 हार! श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान मुकाबले गंवाने की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव से आगे निकले

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 30, 2026 04:54 pm IST,  Updated : Oct 30, 2026 04:54 pm IST

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 87 रनों की बड़ी का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद वह बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा मुकाबले गंवाने की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव से आगे निकल गए हैं।

Shreyas Iyer- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर Image Source : AFP

भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में शुरुआती तीन मुकाबलों में जीत के बाद विजयी अभियान चौथे मुकाबले में रुक गया जिसमें मेजबान कीवी टीम ने ऑकलैंड के मैदान पर खेले गए चौथे टी20 मुकाबले को 87 रनों से अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है। इस मैच में टॉस जीतने के बाद टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जिसके बाद न्यूजीलैंड 260 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही। भारतीय टीम टारगेट का पीछा करते हुए बल्लेबाजी में पूरी तरह से दबाव में दिखी और 172 रनों के स्कोर तक ही पहुंच सकी। वहीं इस मैच में हार के साथ श्रेयस अय्यर अब बतौर भारतीय कप्तान टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मुकाबले गंवाने के मामले में सूर्यकुमार यादव से आगे निकल गए हैं।

श्रेयस अय्यर ने सिर्फ 23वें मैच में झेली 9वीं हार

सूर्यकुमार यादव की जगह पर टी20 इंटरनेशनल में जब से टीम इंडिया की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है उसके बाद से प्रदर्शन में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिली है। अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने शुरुआत दोनों टी20 सीरीज को गंवाया था, लेकिन इसके बाद जीत की शुरुआत हुई थी। अब न्यूजीलैंड के दौरे पर 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले तीन मुकाबलों को जीतने के साथ टीम इंडिया ने सीरीज को तो अपने नाम कर लिया लेकिन चौथे मैच में भी नजरें जीत को लेकर थी लेकिन उनको 87 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा, जिसमें अय्यर की कप्तानी में सिर्फ 23 मैचों में भारतीय टीम की यह 9वीं हार थी, जिसमें वह बतौर भारतीय कप्तान टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच हारने के मामले में अब चौथे नंबर पर आ गए हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने 50 मैचों में सिर्फ 8 मुकाबलों में हार का सामना किया था।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले भारतीय कप्तान

  • एमएस धोनी - 70 मैचों में 28 हार
  • विराट कोहली - 48 मैचों में 16 हार
  • रोहित शर्मा - 62 मैचों में 12 हार
  • श्रेयस अय्यर - 23 मैचों में 9 हार
  • सूर्यकुमार यादव - 50 मैचों में 8 हार

टीम इंडिया को मिली दूसरी सबसे बड़ी रनों के अंतर से हार

न्यूजीलैंड के खिलाफ जैसे ही भारतीय टीम ने ऑकलैंड टी20 मैच में 87 रनों से हार का सामना किया तो वह टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की रनों के अंतर से दूसरी सबसे बड़ी हार हो गई। वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर पर इंग्लैंड के खिलाफ इसी साल नॉटिंघम के स्टेडियम में मिली 125 रनों के अंतर से बड़ी हार है।

ये भी पढ़ें

अर्शदीप सिंह ने रच दिया नया इतिहास, T20I में पूरे किए 150 विकेट, आयरिश गेंदबाज का तोड़ा रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 के लिए किया नए कोचिंग स्टाफ का ऐलान, रॉबिन उथप्पा-टी दिलीप की हुई एंट्री

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।