1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 के लिए किया नए कोचिंग स्टाफ का ऐलान, रॉबिन उथप्पा-टी दिलीप की हुई एंट्री

मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 के लिए किया नए कोचिंग स्टाफ का ऐलान, रॉबिन उथप्पा-टी दिलीप की हुई एंट्री

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 30, 2026 11:03 am IST,  Updated : Oct 30, 2026 11:03 am IST

आईपीएल 2027 के लिए मुंबई इंडियंस ने अपनी नई कोचिंग टीम का ऐलान कर दिया है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को बैटिंग कोच, न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनघन को बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया है।

Robin Uthappa & T Dilip- India TV Hindi
रॉबिन उथप्पा & टी दिलीप Image Source : GETTY

आईपीएल 2027 के लिए मुंबई इंडियंस ने अपने नए कोचिंग स्टाफ का ऐलान कर दिया है। 2026 के सीजन के बाद टीम ने अपने पुराने स्टाफ को हटाकर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कायरन पोलार्ड को नया हेड कोच नियुक्त किया है। पोलार्ड की इस नई टीम में पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा सहित कई जाने-माने चेहरे शामिल हैं, जो पहले भी इस टीम के साथ काम कर चुके हैं। अगले आईपीएल सीजन के लिए मुंबई की फ्रेंचाइजी ने रॉबिन उथप्पा, टी दिलीप को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

रॉबिन उथप्पा को बैटिंग कोच और टी दिलीप को फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया

IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को बैटिंग कोच, न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनघन को बॉलिंग कोच, भारत के पूर्व फील्डिंग कोच टी. दिलीप को फील्डिंग कोच और धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। इन सभी को टीम के खेलने के तरीके की अच्छी समझ है और ये सभी खिलाड़ियों को निखारकर टीम को फिर से चैंपियन बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हेड कोच पोलार्ड को जो कोचिंग स्टाफ आईपीएल के अगले सीजन के लिए मिला है। उनके पास इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने का काफी अनुभव है।

उथप्पा और मैक्लेनघन के पास है इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने का अनुभव

मुंबई इंडियंस के इस नए कोचिंग स्टाफ के पास काफी अच्छा अनुभव है। रॉबिन उथप्पा साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं, जबकि मिचेल मैक्लेनघन लंबे समय तक न्यूजीलैंड के लिए खेल चुके हैं। धवल कुलकर्णी के पास भी इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का अनुभव है और टी. दिलीप एक प्रोफेशनल कोचिंग सेटअप से आते हैं। पोलार्ड की अगुवाई में इस पूरी टीम का मुख्य मकसद खिलाड़ियों के खेल को निखारना और टीम का प्रदर्शन बेहतर करना है। इन सबके सामने सबसे बड़ी चुनौती मुंबई इंडियंस को फिर से चैंपियन बनाने की होगी, क्योंकि टीम ने 2020 के बाद से कोई ट्रॉफी नहीं जीती है।

MI के लिए खेल चुके हैं तीनों खिलाड़ी

आईपीएल 2027 के लिए मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ने वाले रॉबिन उथप्पा, मिचेल मैक्लेनघन और धवल कुलकर्णी पहले भी इस टीम के लिए खिलाड़ी के तौर पर खेल चुके हैं। इसका मतलब है कि ये सभी एक बार फिर अपनी पुरानी टीम एमआई में वापस लौट आए हैं। वहीं, हेड कोच कायरन पोलार्ड खुद लगभग 10 साल तक टीम के सबसे बड़े मैच विनर रहे हैं। इसके अलावा, फील्डिंग कोच टी. दिलीप लंबे समय तक भारतीय टीम के साथ काम कर चुके हैं। वे मुंबई इंडियंस के भी ज्यादातर खिलाड़ियों को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं।

यह भी पढ़ें

भारत और पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा महामुकाबला, जानिए कब और कहां देखें Live

फ्री में कैसे देखें भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 मैच, किस चैनल पर होगा लाइव टेलीकास्ट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।